फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Shahnaz Husain:16 साल की उम्र में मां बनी शहनाज हुसैन ने ब्यूटी इंडस्ट्री में ऐसे बनाई अलग पहचान

Wed, 19 Jun 2024 09:21 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 19 Jun 2024 09:21 AM IST
विज्ञापन
Shahnaz Husain Who Have Changed the Beauty Industry Know Life Interesting Facts in Hindi
शहनाज हुसैन - फोटो : instagram/shahnazhusain_official

Shahnaz Husain : दुनिया की लगभग हर महिला और पुरुष सुंदर दिखना चाहता है। खूबसूरती से हर किसी को प्यार होता है। आज के दौर में तो लड़के भी सुंदरता पर विशेष ध्यान देते हैं। ऐसे में बाजार में कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स और सैलून हैं, जहां लोग खुद को निखार सकते हैं। इन सैलून और ब्यूटी प्रोडक्ट्स में से एक पूरी दुनिया में मशहूर है। जो शहनाज हुसैन की मेहनत के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह बना चुका है। शहनाज हुसैन एक ब्यूटी एक्सपर्ट हैं। चेहरे का ग्लो हो या बालों की चमक, शहनाज हुसैन के नुस्खे हमेशा ही कारगर होते हैं। ब्यूटी इंडस्ट्री का जाना माना नाम शहनाज हुसैन ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से न केवल हर घर में सौंदर्य संबंधी नुस्खों को पहुंचा दिया, बल्कि लोगों को प्रोत्साहित भी किया। चलिए जानते हैं व्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन की सफलता की कहानी। 

Shahnaz Husain Who Have Changed the Beauty Industry Know Life Interesting Facts in Hindi
शहनाज हुसैन - फोटो : instagram/shahnazhusain_official

शहनाज हुसैन का बचपन और शिक्षा

ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़ा बड़ा नाम शहनाज हुसैन का जन्म हैदराबाद में 1940 को हुआ था। शहनाज हुसैन के पिता का नाम एन यू बेग है, जो कि भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रह चुके हैं। शहनाज हुसैन के दादा मीर यार जंग भी हैदराबाद के मुख्य न्यायाधीश और नागपुर के गवर्नर भी रह चुके थे। एक सम्पन्न परिवार से ताल्लुक रखने वाली शहनाज हुसैन की सगाई महज 14 साल की उम्र में कर दी गई थी।

Shahnaz Husain Who Have Changed the Beauty Industry Know Life Interesting Facts in Hindi
शहनाज हुसैन - फोटो : instagram/shahnazhusain_official

शहनाज हुसैन 16 साल की उम्र में बनी मां

वहीं जब शहनाज 16 साल की हुईं तो उनकी शादी कर दी गई। उसी साल शहनाज हुसैन ने एक बच्चे को जन्म भी दिया। लेकिन एक समय आया जब वह अपने गृहस्थ जीवन से ऊबने लगीं। उन्हें परिवार, पति और बच्चों के आगे कुछ बड़ा करना था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahnaz Husain Who Have Changed the Beauty Industry Know Life Interesting Facts in Hindi
शहनाज हुसैन - फोटो : instagram/shahnazhusain_official

शहनाज हुसैन का करियर

शहनाज ने सोचा कि क्यों ने ब्यूटीशियन का काम किया जाए। उन्होंने ब्यूटीशियन बनने की दिशा में कदम रखा। लोगों ने विरोध किया लेकिन शहनाज के पति ने उनका साथ दिया। शहनाज हुसैन से कई ब्यूटी स्कूलों में पढ़ाई की और अधिक से अधिक ब्यूटी इंडस्ट्री के बारे में सीखा। 1971 में नई दिल्ली स्थित अपने घर में शहनाज हुसैन ने पहला हर्बल सैलून शुरू किया। यहां से उन्हें ब्यूटी इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत की। दूसरों को सुंदर बनाने की ठानी और आज शहनाज हुसैन एक मशहूर ब्यूटी एक्सपर्ट हैं।

विज्ञापन
Shahnaz Husain Who Have Changed the Beauty Industry Know Life Interesting Facts in Hindi
शहनाज हुसैन - फोटो : instagram/shahnazhusain_official

शहनाज हुसैन की उपलब्धि

ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन भारत की सबसे कामयाब बिजनेस वुमन और ब्यूटी विशेषज्ञ बन चुकी हैं। शहनाज हुसैन की कंपनी हर्बल प्रोडक्ट्स बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल हैं। उनकी कंपनी में सौन्दर्य और सेहत से जुड़े करीब चार सौ उत्पाद को बनाती है। इन उत्पादों की मांग पूरी दुनिया में है। उनकी कंपनी के उत्पाद तेजी से बिकते हैं। शहनाज ने अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण संस्थानों की जरूरत को देखते हुए विमेंस वर्ल्ड इंटरनेशनल की स्थापना की। इस संस्था में शारीरिक संरचना, सौंदर्य, व्यक्तित्व विकास और सैलून प्रबंधन तक लगभग सभी विषयों पर ट्रेनिंग दी जाती है। इसकी सफलता को देखते हुए शहनाज ने 'मैंस वर्ल्ड इंटरनेशनल' की शुरुआत की। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed