सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

जानें कौन हैं सुधा रेड्डी? जो मेट गाला 2021 की वजह से इन दिनों बनी हुई हैं चर्चा का विषय

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 21 Sep 2021 12:41 PM IST
विज्ञापन
sudha reddy Hyderabad Billionaire only indian attend Met Gala 2021 Know About her
सुधा रेड्डी - फोटो : instagram/sudhareddy.official

मेट गाला 2021 में कई अभिनेता और अभिनेत्रियों ने अपने जलवे बिखेरे। मेट गाला फैशन जगत का बड़ा इवेंट माना जाता है। वैसे तो प्रियंका और दीपिका भी मेट गाला का हिस्सा बन चुकी हैं। लेकिन इस साल मनोरंजन जगत से जुड़ा कोई भी भारतीय मेट गाला हिस्सा नहीं बना। लेकिन फिर भी मेट गाला 2021 में एक भारतीय ने खूब सुर्खियां बटोरी। हम बात कर रहे हैं सुधा रेड्डी का। सुधा रेड्डी मेट गाला 2021 में शामिल होने वाली इकलौती भारतीय हैं। सुधा न तो मनोरंजन जगत का हिस्सा है और न ही कोई बड़ी सेलेब्रिटी। फिर भी जब सुधा मेट गाला में शामिल हुईं तो ये किसी भी भारतीय के लिए गर्व का पल रहा। इस दौरान सुधा केवल मेट गाला में शामिल ही नहीं हुईं, उन्होंने अपने लुक से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। चलिए जानते हैं कि सुधा रेड्डी कौन हैं? आखिर सुधा रेड्डी क्यों हुईं मेट गाला 2021 में शामिल?

Trending Videos
sudha reddy Hyderabad Billionaire only indian attend Met Gala 2021 Know About her
सुधा रेड्डी - फोटो : instagram/sudhareddy.official

कौन है सुधा रेड्डी

सुधा रेड्डी मूलरूप से हैदराबाद की रहने वाली हैं। सुधा एक फिलैंथरोपिस्ट हैं। फिलैंथरोपिस्ट का मतलब होता है व्यक्ति जो दान आदि करके जरूरतमंद लोगों की मदद करता है। सुधा रेड्डी के पति मेघा कृष्णा रेड्डी हैं, जो कि एक अरबपति हैं। सुधा फिलैंथरोपी के अलावा मेघा ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज और ट्रूजेट एयरलाइन का कामकाज भी संभालती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sudha reddy Hyderabad Billionaire only indian attend Met Gala 2021 Know About her
सुधा रेड्डी - फोटो : instagram/sudhareddy.official

सुधा रेड्डी की उपलब्धि 

सुधा रेड्डी को लक्ष्य गरीबों तक जरूरी सुविधाएं पहुंचाना है। इसी कड़ी में उन्होंने तेलंगाना में आर्थिक और सामाजिक तौर पर पिछड़े लोगों की मदद के लिए काम किए हैं। वहीं शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी सुधा काम कर रही हैं। सुधा रेड्डी को ग्लोबल गिफ्ट एंपावरमेंट ऑफ विमेन अवार्ड के लिए नॉमिनेट भी किया जा चुका है। ये सुधा के साथ ही भारत के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि सुधा एकमात्र भारतीय महिला हैं, जिन्हें नॉमिनेट किया गया।

sudha reddy Hyderabad Billionaire only indian attend Met Gala 2021 Know About her
सुधा रेड्डी - फोटो : instagram/sudhareddy.official

सुधा रेड्डी ने अपने लुक से मेट गाला में खींचा सबका ध्यान

सुधा रेड्डी भले ही फैशन जगत से नहीं हैं लेकिन उनके आउटफिट और लुक्स ने रेड कार्पेट पर सभी का ध्यान आकर्षित किया। सुधा फाल्गुनी और शेन पीकॉक का डिजाइन किया गया गाउन पहनकर इवेंट में पहुंची थीं। खास बात ये है कि सुधा के गाउन को बनाने में 250 घंटे लगे। इस बार मेट गाला का थीम ‘अमेरिका की आजादी’ था। सुधा के गाउन में अमेरिका के झंडे की झलक दिखी।

विज्ञापन
sudha reddy Hyderabad Billionaire only indian attend Met Gala 2021 Know About her
सुधा रेड्डी - फोटो : instagram/sudhareddy.official

उनके गाउन में नक्काशी की गयी थी। इसके साथ ही गोल्ड, रेड और नेवी ब्लू कलर के स्वरोस्की क्रिस्टल्स, बीड्स और सेक्विन्स का भी कॉम्बिनेशन जोड़ा गया था। गाउन के अलावा सुधा के एक्सेसरीज भी चर्चा में रहे। उन्होंने 18 कैरेट गोल्ड और 35 कैरेट डायमंड से बना ईयर कफ पहना हुआ था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed