सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Nirmala Sitharaman: निर्मला सीतारमण ने पेश किया मोदी 3.0 का पहला बजट, जानिए वित्त मंत्री हैं कितनी पढ़ी-लिखी

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 23 Jul 2024 12:08 PM IST
सार

वह भारत की पहली महिला हैं, जिन्होंने लगातार सातवीं बार संसद में आम बजट पेश किया। ऐसा करके वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रिकॉर्ड सेट कर दिया है। आइए जानते हैं मोदी सरकार ने निर्मला सीतारमण को इतनी बड़ी जिम्मेदारी क्यों सौंपी। उनकी शिक्षा, राजनीतिक करियर और उपलब्धियां भी जानिए।

विज्ञापन
Union Budget 2024 Nirmala Sitharaman Education Achievement Political Career in Hindi
Nirmala Sitharaman - फोटो : PTI

Union Budget 2024 Nirmala Sitharaman : मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया। वित्तीय वर्ष 2024-25 का आम बजट पेश करने वाली सीतारमण इसके पहले भी बजट सत्र के दौरान सबसे अधिक सुर्खियों में रहने वाली मंत्री हैं। वह भारत की पहली महिला हैं, जिन्होंने लगातार सातवीं बार संसद में आम बजट पेश किया। ऐसा करके वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रिकॉर्ड सेट कर दिया है। आइए जानते हैं मोदी सरकार ने निर्मला सीतारमण को इतनी बड़ी जिम्मेदारी क्यों सौंपी। उनकी शिक्षा, राजनीतिक करियर और उपलब्धियां भी जानिए।

Trending Videos
Union Budget 2024 Nirmala Sitharaman Education Achievement Political Career in Hindi
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : ANI

सीतारमण की शिक्षा

देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का जन्म तमिलनाडु के मदुरै में 18 अगस्त 1959 को एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम नारायण सीतारमण और मां सावित्री देवी हैं। सीतारमण बचपन से पढ़ाई में काफी होशियार थीं। उन्होंने तिरुचिरापल्ली के सीतालक्ष्मी कॉलेज से बीए की पढ़ाई करने के बाद दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय से 1980 में अर्थशास्त्र से परास्नातक की डिग्री हासिल की। बाद में एमफिल किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Union Budget 2024 Nirmala Sitharaman Education Achievement Political Career in Hindi
निर्मला सीतारमण - फोटो : PIB

सीतारमण का पारिवारिक जीवन

जेएनयू से एमफिल की पढ़ाई करने के दौरान उनकी दोस्ती सहपाठी पराकला प्रभाकर से हुई। सीतारमण और पराकला प्रभाकर को प्यार हो गया और दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद पति संग निर्मला सीतारमण लंदन चली गईं। 1991 में पहली संतान के जन्म के बाद सीतारमण परिवार संग स्वदेश लौट आईं और हैदराबाद में बस गईं। 

Union Budget 2024 Nirmala Sitharaman Education Achievement Political Career in Hindi
निर्मला सीतारमण - फोटो : File Photo

सीतारमण का करियर

निर्मला सीतारमण ने सीनियर मैनेजर की पोस्ट पर कार्य करते हुए अपने करियर की शुरुआत की। बीबीसी वर्ल्ड सर्विस में भी काम किया। हैदराबाद वापस आकर उन्होंने प्रणव स्कूल की स्थापना में संस्थापकों में स्थान बनाया और बाद में नेशनल कमीशन आफ वीमेन की सदस्य रहीं।

विज्ञापन
Union Budget 2024 Nirmala Sitharaman Education Achievement Political Career in Hindi
निर्मला सीतारमण - फोटो : amarujala.com

राजनीतिक करियर

निर्मला सीतारमण के पति भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए थे। 2000 में उनके पति को भाजपा के आंध्र प्रदेश यूनिट का प्रवक्ता बनाया गया। इस दौरान सीतारमण की राजनीति में रूचि बढ़ी और साल 2006 में उन्होंने भी भाजपा ज्वाइन कर ली। हालांकि उनके पति अगले ही साल भाजपा छोड़कर फिल्म स्टार चिरंजीवी की पार्टी में शामिल हो गए। लेकिन निर्मला सीतारमण पार्टी से जुड़ी रहीं और 2010 में भाजपा की पार्टी प्रवक्ता बनाई गईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed