Indian Women CEO: भारत की सबसे सशक्त और अमीर महिला सीईओ के बारे में जानें, ऐसे संभाल रहीं कंपनी और कर्मचारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विनीता सिंह, शुगर कॉस्मेटिक की सीईओ
टीवी रिएलिटी शो शार्क टैंक इंडिया के पहले सीजन की जज रहीं विनीता सिंह शुगर कॉस्मेटिक की सीईओ और सह-संस्थापक हैं। शुगर काॅस्मेटिक एक ब्यूटी ब्रांड है, जो भारत में तेजी से बढ़ रहा है। विनीता सिंह ने आईआईटी मद्रास और आईआईएम अहमदाबाद से अपनी शिक्षा पूरी की है। पढ़ाई के बाद उन्हें एक करोड़ रुपये की जाॅब ऑफर का प्लेसमेंट मिला था, लेकिन विनीता सिंह ने इस जॉब ऑफर को ठुकरा दिया। बाद में विनीता ने अपनी कॉस्मेटिक कंपनी शुगर कॉस्मेटिक की शुरुआत की। विनीता सिंह ने अपने दोस्त और पति कौशिक मुखर्जी के साथ मिलकर यह बिजनेस शुरू किया था। कौशिक आईआईआई से पास आउट हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विनीता सिंह की नेट वर्थ करीब 8 मिलियन डॉलर है।
नमिता थापर, एमक्योर फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड सीईओ
नमिता थापर एमक्योर फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड नाम की कंपनी की सीईओ हैं। नमिता एक पेशेवर व्यवसायी हैं। पिछले दिनों उन्हें शार्क टैंक इंडिया रिएलिटी शो में जज के तौर पर देखा गया था। नमिता इनक्रेडिबल वेंचर्स लिमिटेड की संस्थापक और सीईओ भी हैं। नमिता थापर का जन्म मुंबई में हुआ। पुणे से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद नमिता ने आईसीएआई से चार्टर्ड अकाउंट की डिग्री हासिल की। साल 2001 में नमिता थापर ने नॉर्थ कैरोलिना स्थित ड्यूक यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई पूरी की और आज फार्मास्युटिकल्स कंपनी का संचालन कर रही हैं। नमिता थापर की कुल संपत्ति 600 करोड़ रुपये की है।
फाल्गुनी नायर, नायका की सीईओ
ब्यूटी स्टार्टअप नायका की फाउंडर और सीईओ फाल्गुनी नायर का नाम नायका के प्रोडक्ट इस्तेमाल करने वाली लगभग हर लड़की जानती होगी। फाल्गुनी ने मुंबई विश्वविद्यालय और आईआईएम अहमदाबाद से पढ़ाई पूरी की। जिसके बाद एएफ फर्ग्यूसन एंड कंपनी से अपने करियर की शुरुआत की। कोटक महिंद्रा इन्वेस्टमेंट बैंक में 18 साल प्रबंध निदेशक के पद और कोटक सिक्योरिटीज में निदेशक के पद पर कार्यरत रहीं। साल 2012 में फाल्गुनी ने नायका की शुरुआत की। नायका एक ब्यूटी और पर्सनल केयर से जुड़ी कंपनी है। फाल्गुनी 1600 से अधिक लोगों की टीम को लीड करती हैं।
लीना नायर, चैनल की सीईओ
लीना नायर फ्रांस के प्रसिद्ध फैशन और लग्जरी ब्रांड चैनल की सीईओ हैं। वह महाराष्ट्र के कोल्हापुर की रहने वाली हैं। साल 2013 में लीना नायर लंदन शिफ्ट हो गईं थीं। उन्होंने यूनिलीवर में चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर के पद पर भी काम कर चुकी हैं।

कमेंट
कमेंट X