Year Ender 2022 Five Most Searched Indian Women: साल 2022 अच्छी बुरी यादों के साथ गुजर गया। साल की शुरुआत कोरोना वायरस के डर के साए में हुई। वहीं साल के पहले दिन एक बड़ी घटना जम्मू के वैष्णो देवी धाम में हुई, जब भगदड़ मचने से कई लोगों का जान चली गई। इसके अलावा यह वर्ष कई बड़ी घटनाओं का साल बन गया। राजनीतिक क्षेत्रों से लेकर आर्थिक क्षेत्रों में, मनोरंजन जगत से लेकर खेल जगत तक में कई बड़े घटनाक्रम हुए। इन सभी छोटी बड़ी घटनाओं के बीच कई लोग भी चर्चा में रहे। इन दिनों श्रद्धा-आफताब का नाम बहुत सुर्खियों में है। ये साल के अंत का सबसे बड़ी खबर है। वहीं हाल में हुए चुनाव परिणाम भी राजनीति की सबसे बड़ी घटना है। जिसमें हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बनने के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू भी चर्चा में हैं। केवल पुरुष ही नहीं, बल्कि इस वर्ष कई महिलाएं भी सुर्खियों में रहीं। साल 2022 में सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहीं महिलाओं के बारे में जानते हैं, जिन्हें गूगल पर सबसे अधिक बार सर्च किया गया। ये रहीं साल 2022 में सुर्खियों में रहीं महिलाएं।
Year Ender 2022: इस साल सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं ये भारतीय महिलाएं, जानें क्या थी वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लता मंगेशकर
भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर को इस साल हमने खो दिया। मशहूर भारत रत्न लता मंगेशकर का निधन इस साल 6 फरवरी को हो गया। उन्होंने 92 साल की उम्र मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनका निधन संगीत और मनोरंजन जगत के लिए बड़ी क्षति है। लता मंगेशकर ने महज 13 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 30 हजार से ज्यादा गाने गाए थे और कई ब्लॉकबस्टर गाने दिए जो आज भी लोगों की जुबान पर रहते हैं।
नूपुर शर्मा
इस वर्ष नूपुर शर्मा का नाम बहुत ज्यादा विवादों में रहा। नूपुर शर्मा भारतीय जनता पार्टी की पूर्व प्रवक्ता हैं।नूपुर शर्मा एक विवादित टिप्पणी को लेकर सुर्खियों में रहीं। एक टीवी डिबेट के दौरान नूपुर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी की थी। इस टिप्पणी के बाद बवाल मच गया। देश भर में कई जगहों पर हिंसा देखने को मिली। देश के मुस्लिम संगठनों और कट्टरपंथियों के निशाने पर आ गईं। इस मामले ने भारत में ही नहीं विदेशों तक तूल पकड़ा। नूपुर शर्मा की टिप्पणी पर भारतीय मुसलमानों समेत 15 देशों में आपत्ति जताई गई। जिसके बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ा और 6 साल के लिए पार्टी से निलंबित भी कर दिया गया।
द्रौपदी मुर्मू
इस साल भारत को अपनी दूसरी महिला राष्ट्रपति मिलीं। दौपद्री मुर्मू को भारत का नया राष्ट्रपति चुना गया। वह भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति भी हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ओडिशा के रायरंगपुर की रहने वाली हैं। इसके पहले मुर्मू झारखंड की राज्यपाल भी रह चुकी हैं। इस साल सबसे अधिक सुर्खियों में रहने वाली महिलाओं की सूची में द्रौपदी मुर्मू का नाम भी शामिल है।
सुष्मिता सेन
पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन का नाम वर्ष 2022 में चर्चा बना। सोशल मीडिया पर सुष्मिता सेन काफी ट्रेंड हुईं। अभिनेत्री सुष्मिता सेन किसी फिल्म या सीरीज के लिए नहीं, बल्कि उद्योगपति ललित मोदी के साथ संबंधों को लेकर चर्चा में रहीं। ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर खुलकर अपने प्यार का इजहार किया। दोनों की साथ में कई तस्वीरें भी सामने आईं। हालांकि उनकी प्रेम संबंध ज्यादा दिन नहीं टिका और बाद में ब्रेकअप की खबरे भी आने लगीं।

कमेंट
कमेंट X