फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीएए पर बवाल से क्रिसमस, न्यू ईयर के लिए घटी एडवांस बुकिंग

Sun, 22 Dec 2019 10:11 AM IST
अरविन्द ठाकुर विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला
विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 22 Dec 2019 10:11 AM IST
विज्ञापन
Adverse effect on business New Year and christmas Hotels booking decline due to Protest against CAA
- फोटो : अमर उजाला

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में देश भर में हो रहे उग्र प्रदर्शन से हिल्सक्वीन शिमला सहित पूरे हिमाचल में पर्यटन कारोबार प्रभावित होने की आशंका है। तनावपूर्ण माहौल के कारण क्रिसमस और न्यू ईयर से पहले एडवांस बुकिंग में कमी आई है। एक हफ्ते पहले जहां रोजाना होटलों के पांच से सात कमरे बुक हो रहे थे, अब यह आंकड़ा इक्का-दुक्का रह गया है।

Adverse effect on business New Year and christmas Hotels booking decline due to Protest against CAA
- फोटो : अमर उजाला

जिन लोगों ने एडवांस बुकिंग कराई है, वे भी फोन कर पूछ रहे हैं - हिमाचल में क्या शांति है, कहीं तोड़ फोड़ या आगजनी तो नहीं हो रही। तनावपूर्ण माहौल के चलते सैलानी साल के अंत में बनाए घूमने-फिरने के कार्यक्रम को जनवरी-फरवरी के लिए टाल रहे हैं। पर्यटन कारोबारियों को डर सता रहा है कि अगर आने वाले दिनों में विवाद शांत नहीं हुआ तो बुकिंग रद्द होनी शुरू हो जाएगी।

Adverse effect on business New Year and christmas Hotels booking decline due to Protest against CAA
- फोटो : अमर उजाला

होटलियर एसोसिएशन शिमला के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि सीएए के विरोध में चल रहे प्रदर्शनों की वजह से क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए होने वाली एडवांस बुकिंग में कमी आई है। दिल्ली होकर शिमला आने वाले सैलानी असमंजस में हैं। ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन शिमला के महासचिव मनु सूद ने बताया कि देश भर में हो रहे विरोध प्रदर्शनों के कारण सैलानी फोन पर यहां के माहौल को लेकर पूछताछ कर रहे हैं। एडवांस बुकिंग करवा चुके सैलानियों के भी फोन आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Adverse effect on business New Year and christmas Hotels booking decline due to Protest against CAA
- फोटो : अमर उजाला

पर्यटन कारोबारियों को समय पूर्व हुई बर्फबारी से सूबे में बढ़िया विंटर टूरिस्ट सीजन गुजरने की उम्मीद बंधी थी। दिसंबर माह के दौरान प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई है।

विज्ञापन
Adverse effect on business New Year and christmas Hotels booking decline due to Protest against CAA
- फोटो : अमर उजाला

हिल्सक्वीन शिमला में वीकेंड पर 90 फीसदी ऑक्यूपेंसी चल रही है। हफ्ते के अन्य दिनों में भी 70 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी है। हालांकि, वीकेंड में अधिकतर सैलानी चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा से शिमला पहुंच रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed