फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BSNL ने इस प्लान को किया अपडेट, अब रोजाना मिलेगी 3GB डाटा की सुविधा

Sun, 22 Dec 2019 09:58 AM IST
अजय वर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय वर्मा Updated Sun, 22 Dec 2019 09:58 AM IST
विज्ञापन
BSNL revised 666 sixer prepaid plan users get daily 3gb data after tariff hike december 2019
BSNL - फोटो : amar ujala

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम यानी बीएसएनएल (BSNL) ने एयरटेल, रिलायंस जियो और वोडाफोन-आइडिया को कड़ी टक्कर देने के लिए सिक्सर सीरीज के 666 रुपये वाले प्रीपेड प्लान (BSNL 666 plan) को अपडेट किया है। बीएसएनएल यूजर्स को अब इस प्लान में पहले की तुलना में ज्यादा डाटा समेत कई सुविधाएं मिलेंगी। वहीं, सभी सर्कल के उपभोक्ता कल (23 दिसंबर 2019) से इस प्लान को रिचार्ज करा सकेंगे। वहीं, टैरिफ प्लान की कीमत बढ़ने के बाद ही कंपनी ने दो महीने के भीतर कई प्रीपेड प्लान में बदलाव किए थे। तो चलिए जानते हैं बीएसएनएल के इस प्लान के बारे में...

BSNL revised 666 sixer prepaid plan users get daily 3gb data after tariff hike december 2019
BSNL 4G - फोटो : amar ujala

BSNL का 666 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

दरअसल, बीएसएनएल अपने उपभोक्ताओं को फायदा पहुंचाने के लिए इस प्लान में अधिक डाटा ऑफर कर रहा है। यूजर्स को इस प्लान के तहत 31 दिसंबर 2019 तक रोजाना 3जीबी डाटा मिलेगा। इसके साथ ही यूजर्स एमटीएनएल के साथ किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग (250 एफयूपी मिनट प्रतिदिन) कर सकेंगे। हालांकि, 31 दिसंबर के बाद यूजर्स को केवल 2 जीबी डाटा की सुविधा ही मिलेगी। वहीं, इस पैक की वैधता 134 दिनों की है।

BSNL revised 666 sixer prepaid plan users get daily 3gb data after tariff hike december 2019
BSNL - फोटो : amar ujala

BSNL ने इस प्लान की वैधता में कई बार किए थे बदलाव

कंपनी ने 2019 की शुरुआत में इस प्लान की वैधता को 122 से बढ़ाकर 129 दिन तक कर दी थी। वहीं, कंपनी ने कुछ महीनों के बाद दोबारा इस प्लान की समय सीमा में बदलाव किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
BSNL revised 666 sixer prepaid plan users get daily 3gb data after tariff hike december 2019
भारतीय संचार निगम लिमिटेड - फोटो : Internet

BSNL का 109 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

बीएसएनएल ने इससे पहले उपभोक्ताओं के लिए 109 रुपये वाला प्लान को लॉन्च किया था। यूजर्स को इस पैक में 5 जीबी डाटा की सुविधा मिली है। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। हालांकि, कंपनी उपभोक्ताओं को रोजाना कॉलिंग के लिए 250 मिनट देगी। वहीं, इस पैक की समय सीमा 90 दिनों की है।

विज्ञापन
BSNL revised 666 sixer prepaid plan users get daily 3gb data after tariff hike december 2019
BSNL

BSNL ने इन प्रीपेड प्लान की समय सीमा हुई कम 

बीएसएनएल ने केरल के उपभोक्ताओं को झटका देते हुए कई प्लांस की वैधता को कम कर दिया था। इस कटौती में 187 रुपये, 118 रुपये, 153 रुपये, 186 रुपये और 399 रुपये वाले प्लान शामिल हैं। आपको बता दें कि केरल में अब 187 रुपये वाले प्लान की वैधता 24 दिन की हो गई है। वहीं, दूसरी तरफ इस पैक की समय सीमा अन्य सर्कल में अब भी 28 दिनों की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed