{"_id":"6a8827aa09e5c2fd400b4db4","slug":"samsung-galaxy-s26-fe-launch-india-date-august-27-expected-price-features-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैमसंग फैंस का इंतजार खत्म: 27 अगस्त को लॉन्च होगा Galaxy S26 FE, Exynos 2500 चिपसेट से साथ मिलेंगे एआई फीचर्स","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
सैमसंग फैंस का इंतजार खत्म: 27 अगस्त को लॉन्च होगा Galaxy S26 FE, Exynos 2500 चिपसेट से साथ मिलेंगे एआई फीचर्स
Fri, 21 Aug 2026 03:56 PM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Fri, 21 Aug 2026 03:56 PM IST
सार
सैमसंग 27 अगस्त को अपने नए स्मार्टफोन Galaxy S26 FE को लॉन्च करने जा रहा है। प्रीमियम फीचर्स, शानदार एआई टूल्स, धांसू 50MP कैमरा और दमदार बैटरी वाले इस फोन का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। आइए इसकी डिटेल्स पर नजर डालते हैं।
विज्ञापन
गैलेक्सी इवेंट का डेट हुआ कन्फर्म
- फोटो : Samsung
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्मार्टफोन की दुनिया में एक बार फिर तहलका मचाने के लिए दिग्गज टेक कंपनी सैमसंग (Samsung) पूरी तरह तैयार है। कंपनी 27 अगस्त को एक बड़ा गैलेक्सी इवेंट आयोजित करने जा रही है। उम्मीद की जा रही है कि इस इवेंट में लंबे समय से सुर्खियों में छाया स्मार्टफोन Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च किया जाएगा। सैमसंग की 'फैन एडिशन' (FE) सीरीज हमेशा से उन ग्राहकों की पहली पसंद रही है, जो कम कीमत में फ्लैगशिप फोन (Galaxy S सीरीज) वाले प्रीमियम फीचर्स का मजा लेना चाहते हैं।
कब और कहां देखें लॉन्च इवेंट?
सैमसंग का यह बड़ा इवेंट 27 अगस्त को भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे शुरू होगा। इस खास पल को घर बैठे देखने के लिए आप सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट और यूट्यूब (YouTube) चैनल पर लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ सकते हैं। कंपनी ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि गैलेक्सी एस26 सीरीज का एक नया फोन पेश किया जाएगा। हालांकि, उन्होंने सीधे तौर पर इसका नाम नहीं बताया है, लेकिन रिपोर्ट्स साफ इशारा कर रही हैं कि यह 'Galaxy S26 FE' ही होगा।
डिजाइन और डिस्प्ले में क्या होगा खास?
लीक हुई जानकारी के मुताबिक, इस नए फोन में 6.7 इंच का बड़ा और शानदार डायनामिक एमोलेड 2X डिस्प्ले मिल सकता है। गेमिंग और वीडियो देखने के मजे को दोगुना करने के लिए इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट और 1,900 निट्स की तेज ब्राइटनेस मिलने की उम्मीद है। डिजाइन के मामले में भी यह फोन काफी आकर्षक होगा। इसमें आपको पीछे की तरफ एक बिल्कुल नए स्टाइल का पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है। एल्युमिनियम फ्रेम, गोरिल्ला ग्लास की सुरक्षा और वाटर-डस्ट रेसिस्टेंस (IP68) जैसे फीचर्स इसे मजबूत और टिकाऊ बनाएंगे।
विज्ञापन
दामदार प्रोसेसर और 7 साल तक का अपडेट
परफॉर्मेंस के मोर्चे पर यह फोन काफी तेज होगा क्योंकि इसमें सैमसंग का नया 3-नैनोमीटर वाला Exynos 2500 प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह फोन 8GB रैम के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज विकल्पों में आ सकता है। सबसे खास बात यह है कि सैमसंग इस फोन के साथ पूरे सात साल तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट की गारंटी दे सकता है। इसके अलावा, इसमें एआई (AI) का जादू भी देखने को मिलेगा। फोटो एडिट करने से लेकर कुछ भी सर्च करने तक, 'Galaxy AI' के कई धांसू फीचर्स इस फोन में जान डाल देंगे।
बेहतरीन कैमरा और दमदार बैटरी
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इसमें पीछे की तरफ तीन कैमरे मिलने की उम्मीद है। इसमें OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड और 3x जूम के साथ 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस शामिल हो सकता है। सेल्फी के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। बैटरी की बात करें तो इसमें पिछले मॉडल से बड़ी 4,900mAh की पावरफुल बैटरी मिलने की संभावना है, जो 45W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
भारत में कितनी होगी कीमत?
सैमसंग ने अभी तक आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स का दावा है कि भारत में इसकी शुरुआती कीमत 60,000 से 65,000 रुपये के बीच हो सकती है। 27 अगस्त को लॉन्च के तुरंत बाद इसकी सही कीमत, ऑफर्स और उपलब्धता की पूरी जानकारी सामने आ जाएगी।