फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   samsung to beat apple in global smartphone market amid industry slowdown 2026 counterpoint research

Report: एपल को पछाड़कर क्या फिर 'किंग' बनेगा सैमसंग? महंगे पार्ट्स के बावजूद चीन की कंपनियों का बुरा हाल

Fri, 21 Aug 2026 03:38 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Fri, 21 Aug 2026 03:38 PM IST
सार

स्मार्टफोन बाजार में छाई मंदी और महंगे मेमोरी चिप्स के बावजूद, सैमसंग इस साल एपल को पछाड़कर नंबर वन बन सकता है। काउंटरपॉइंट रिसर्च की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, जहां चीनी कंपनियों की बिक्री में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है, वहीं सैमसंग अब भी मजबूत स्थिति में है।

विज्ञापन
samsung to beat apple in global smartphone market amid industry slowdown 2026 counterpoint research
चीनी स्मार्टफोन कंपनियों की बिक्री गिरी - फोटो : Samsung

विस्तार

इस साल वैश्विक स्मार्टफोन बाजार मंदी और कंप्यूटर पार्ट्स की बढ़ती कीमतों के भारी दबाव से गुजर रहा है। लेकिन इस मुश्किल वक्त में भी दक्षिण कोरियाई टेक दिग्गज सैमसंग (Samsung) के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दुनिया की मशहूर रिसर्च फर्म काउंटरपॉइंट (Counterpoint) का अनुमान है कि इस साल सैमसंग अमेरिकी कंपनी एपल (Apple) को पछाड़कर एक बार फिर से दुनिया की सबसे बड़ी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी बन जाएगी।
विज्ञापन

चीनी कंपनियों पर सबसे बड़ा असर

इस साल मेमोरी चिप्स की भारी कमी और उनके बढ़ते दामों ने पूरे मोबाइल बाजार को हिला कर रख दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, 2026 में दुनिया भर में स्मार्टफोन की शिपमेंट में 14.3 प्रतिशत की बड़ी गिरावट आ सकती है। इस मंदी की सबसे गहरी मार चीन की स्मार्टफोन कंपनियों पर पड़ने वाली है। हालांकि, इन सबके बीच सैमसंग इकलौती ऐसी कंपनी है जिसके बिजनेस में 0.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। सैमसंग की इस कामयाबी के पीछे खुद के कलपुर्जे बनाने की क्षमता और एक बहुत ही मजबूत सप्लाई चेन को कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन

एपल और हुआवे की स्थिति

रिपोर्ट में बताया गया है कि सैमसंग की तरह एपल भी इस संकट का मजबूती से सामना करेगा, लेकिन रिसर्चर्स एपल की ग्रोथ को लेकर थोड़े सतर्क हैं। सैमसंग के अलावा सिर्फ चीन की हुआवे (Huawei) से ही अच्छी ग्रोथ की उम्मीद की जा रही है। दरअसल, अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण हुआवे ने अपना खुद का हार्डवेयर और पार्ट्स बनाने का नेटवर्क काफी मजबूत कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सस्ते फोन बनाने वाली कंपनियों का बुरा हाल

काउंटरपॉइंट के प्रमुख एनालिस्ट यांग वांग का कहना है कि जो कंपनियां सस्ते और मिड-रेंज फोन बनाती हैं, उनके बिजनेस में 34 प्रतिशत तक की भारी गिरावट आ सकती है। ओप्पो (Oppo) ने तो अपने लोकप्रिय वनप्लस (OnePlus) ब्रांड की सप्लाई तक कम कर दी है। इसके अलावा शाओमी (Xiaomi), वीवो (Vivo) और ऑनर (Honor) जैसी कंपनियां अब सस्ते फोन के बजाय महंगे और प्रीमियम मॉडल बनाने पर फोकस कर रही हैं, ताकि महंगे पार्ट्स की लागत को आसानी से मैनेज किया जा सके।

क्या नए फीचर्स से बढ़ेगी बिक्री?

बाजार में यह चर्चा भी जोरों पर है कि नए एआई (AI) फीचर्स और एप्पल के आने वाले फोल्डेबल (मुड़ने वाले) आईफोन से स्मार्टफोन बाजार में फिर से बूम आ सकता है। हालांकि, काउंटरपॉइंट की रिपोर्ट मानती है कि एआई और फोल्डेबल फोन्स से कंपनियों को अपने प्रोडक्ट अलग दिखाने में मदद जरूर मिलेगी, लेकिन इनसे फोन की बिक्री में कोई बहुत बड़ा और अचानक उछाल आने की उम्मीद नहीं है। कुल मिलाकर यह साल सैमसंग के लिए शानदार साबित होने वाला है, जबकि चीनी कंपनियों को अपना अस्तित्व बचाने के लिए कड़ा संघर्ष करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed