Robot: रोबोट को ये क्या हुआ? जमीन पर गिरकर करने लगा ऐसी हरकत कि डर गए लोग, देखें वायरल वीडियो
Beijing Robot Malfunction: चीन की राजधानी बीजिंग (Beijing) में आयोजित वर्ल्ड रोबोट कॉन्फ्रेंस 2026 के दौरान एक ह्यूमनॉइड रोबोट अचानक बेकाबू हो गया। वह जमीन पर गिरकर जोर-जोर से हाथ-पैर पटकने लगा। ऑपरेटरों को इसे काबू करने में भारी मशक्कत करनी पड़ी, जिसका वीडियो अब वायरल है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कनेक्शन टूटने से बिगड़ा संतुलन
दरअसल, इस बड़े इवेंट में दुनिया भर के सामने रोबोटिक्स के नए चमत्कारों का प्रदर्शन किया जा रहा था। इसी दौरान एक प्रदर्शनकारी रोबोट का अपने रिमोट कंट्रोल से अचानक कनेक्शन टूट गया। संपर्क टूटते ही मशीन ने अपना संतुलन पूरी तरह खो दिया और वह अपनी पीठ के बल जमीन पर धड़ाम से गिर पड़ा।गिरने के बाद रोबोट ने हवा में जोर-जोर से अपने हाथ-पैर मारने शुरू कर दिए। यह देखकर ऐसा लग रहा था कि मानो उसे दौरे पड़ रहे हों और वह दर्द से तड़प रहा हो। कुछ दर्शकों को लगा जैसे कोई छोटा बच्चा अपनी किसी जिद को लेकर जमीन पर लेटकर नखरे दिखा रहा हो। रोबोट की यह अजीबोगरीब हरकत देखकर दर्शक दंग रह गए।
देखें वीडियो
🇨🇳 A robot lost control in front of everyone at Beijing’s 2026 World Robot Conference, footage shows the machine thrashing hard on the floor after its remote reportedly died.
Operators rushed in and it still struggled to power down.
One moment it was a polished showcase, the…— Mario Nawfal (@MarioNawfal) August 20, 2026
कंट्रोल करने में इंजीनियरों के छूटे पसीने
इस घटना के बाद वहां अफरातफरी का माहौल बन गया। रोबोट को शांत करने के लिए कंपनी के कई ऑपरेटर और इंजीनियर तुरंत दौड़ पड़े। सबसे हैरानी की बात यह रही कि वे उस मशीन की पावर तुरंत बंद नहीं कर पा रहे थे। इसके बजाय, इंजीनियरों को उस बेकाबू रोबोट को काबू में करने के लिए उसे जबरन जमीन पर दबाकर रखना पड़ा।सोशल मीडिया पर लोगों ने लिए मजे
रोबोट के इस ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इंटरनेट यूजर्स इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, "क्या रोबोट को पकड़कर रखना ही इनकी तकनीक है? क्या इनके पास इसे तुरंत बंद करने के लिए कोई स्विच नहीं है? यह वाकई चिंताजनक है।" वहीं एक अन्य यूजर ने मजे लेते हुए कहा, "यह बिल्कुल किसी छोटे बच्चे के नखरे जैसा लग रहा है।"वहीं, एक अन्य यूजर ने कमेंट में लिखा, "यह हमें याद दिलाता है कि सबसे आधुनिक रोबोट्स को भी बंद करने के लिए आखिरकार एक इंसान की ही जरूरत होती है।"
बता दें कि 'वर्ल्ड रोबोट कॉन्फ्रेंस' का आयोजन एआई और रोबोटिक्स की नई तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए किया जाता है। लेकिन, इस बेकाबू रोबोट ने यह साबित कर दिया है कि इन मशीनों को अभी भी और बेहतर बनाने की जरूरत है।