फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   what is direct to device d2d satellite technology how it Works smartphone

What Is D2D: सैटेलाइट से चलेगा आपका स्मार्टफोन, जानिए क्या है डायरेक्ट-टू-डिवाइस तकनीक और कैसे करती है काम

Fri, 21 Aug 2026 02:09 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Fri, 21 Aug 2026 02:09 PM IST
सार

What Is D2D Technology: क्या आपने कभी सोचा है कि घने जंगलों या पहाड़ों में बिना किसी मोबाइल टावर के भी आपके फोन में नेटवर्क आ सकता है? यह चमत्कार 'डायरेक्ट-टू-डिवाइस' (D2D) नाम की एक नई सैटेलाइट तकनीक से संभव होने जा रहा है। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि यह कैसे काम करती है।

विज्ञापन
what is direct to device d2d satellite technology how it Works smartphone
जानिए क्या है D2D तकनीक - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

जरा सोचिए, आप किसी दुर्गम पहाड़ी इलाके या घने जंगल में फंसे हैं जहां दूर-दूर तक कोई मोबाइल टावर नहीं है। आपके फोन का नेटवर्क पूरी तरह से गायब हो चुका है। ऐसे में अचानक आपके फोन में सिग्नल आ जाए और आप आसानी से कॉल या मैसेज कर सकें! सुनने में यह किसी साइंस फिक्शन फिल्म का सीन लग सकता है, लेकिन 'डायरेक्ट-टू-डिवाइस' (D2D) तकनीक इसे हकीकत बनाने जा रही है। हाल ही में स्टारलिंक (Starlink) जैसी कंपनियों के सैटेलाइट प्रोजेक्ट्स की वजह से यह तकनीक काफी चर्चा में है। आइए जानते हैं कि आखिर यह तकनीक क्या है।
विज्ञापन


क्या है डायरेक्ट-टू-डिवाइस टेक्नोलॉजी?
डायरेक्ट-टू-डिवाइस यानी D2D एक बेहद आधुनिक सैटेलाइट संचार तकनीक है। इसके नाम से ही साफ है कि यह अंतरिक्ष में मौजूद सैटेलाइट्स को सीधे आपके डिवाइस यानी स्मार्टफोन से जोड़ देती है। सबसे खास बात यह है कि इस तकनीक का इस्तेमाल करने के लिए आपको किसी अलग डिश एंटीना, छतरी या विशेष डोंगल की बिल्कुल भी जरूरत नहीं होती है।
विज्ञापन


D2D: कैसे करती है यह तकनीक?
आमतौर पर जब हम किसी को कॉल करते हैं, मैसेज भेजते हैं या इंटरनेट चलाते हैं, तो हमारा फोन आसपास मौजूद किसी मोबाइल टावर से कनेक्ट होता है। इसके बाद वह टावर हमें मुख्य टेलीकॉम नेटवर्क से जोड़ता है। लेकिन D2D तकनीक में अंतरिक्ष में घूम रहे लो-अर्थ ऑर्बिट (LEO) सैटेलाइट ही एक तरह से मोबाइल टावर का काम करते हैं। अगर आपके आसपास कोई टावर नहीं है, तो आपका फोन सीधा अंतरिक्ष में मौजूद सैटेलाइट के सिग्नल से जुड़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या यह हर स्मार्टफोन में काम करेगा?
यह एक बहुत जरूरी सवाल है जिसका जवाब है- नहीं। आसमान में सैटेलाइट होने का मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि दुनिया का हर फोन उससे अपने-आप जुड़ जाएगा। D2D सेवा का लाभ उठाने के लिए आपके स्मार्टफोन के हार्डवेयर में इस तकनीक का सपोर्ट होना बेहद जरूरी है। इसके अलावा, सैटेलाइट ऑपरेटर और आपकी टेलीकॉम कंपनी के बीच भी इस सेवा को लेकर साझेदारी होनी चाहिए, तभी आपका फोन उस आसमानी नेटवर्क को पकड़ पाएगा।


सिर्फ फोन नहीं, अन्य उपकरणों के लिए भी बनेगी वरदान
यह क्रांतिकारी तकनीक सिर्फ स्मार्टफोन्स तक सीमित रहने वाली नहीं है। इसका इस्तेमाल इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) उपकरणों में भी बड़े पैमाने पर किया जा सकेगा। उदाहरण के लिए, खदानों, समुद्री जहाजों या दूरदराज के इलाकों में काम करने वाले सेंसर्स और ट्रैकर्स भी इसके जरिए अपना जरूरी डेटा भेज सकेंगे। यानी जहां कोई भी आम नेटवर्क काम नहीं करता, वहां D2D तकनीक संचार का एक नया और पक्का रास्ता खोल देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed