Hindi News
›
Photo Gallery
›
Himachal Pradesh
›
Electricity supply restored after walking for 14 hours in four feet of snow, see photos, Salute to the spirit of himachal Electricity Board team
{"_id":"61dda3c628a1d772431f5899","slug":"electricity-supply-restored-after-walking-for-14-hours-in-four-feet-of-snow-see-photos-salute-to-the-spirit-of-himachal-electricity-board-team","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जज्बे को सलाम: चार फीट बर्फ में 14 घंटे पैदल चलकर बहाल की विद्युत आपूर्ति, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जज्बे को सलाम: चार फीट बर्फ में 14 घंटे पैदल चलकर बहाल की विद्युत आपूर्ति, देखें तस्वीरें
संवाद न्यूज एजेंसी, नेरवा/शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 11 Jan 2022 09:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
चार फीट बर्फ में 14 घंटे पैदल चलकर बहाल की विद्युत आपूर्ति।
- फोटो : संवाद
Link Copied
हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी से कई बर्फीले इलाकों में चार दिनों से ब्लैकआउट है। शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र की 30 सदस्यीय टीम ने चार फीट बर्फ में 14 घंटे तक पैदल चलकर माइनस डिग्री तापमान में हुली-झीकनी पुल 22 केवी लाइन दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल की है। यह पहली बार हुआ है कि इस क्षेत्र में बर्फबारी के दौरान इतनी जल्दी बिजली बहाल हुई है। जिस क्षेत्र में आपूर्ति शुरू की है वहां अभी तक सड़क मार्ग भी बहाल नहीं हो पाए हैं।
कर्मचारी बर्फ में कमर तक धंस गए थे लेकिन उनका हौसला कम नहीं हुआ। क्षेत्र के लोगों ने टॉर्च की रोशनी में खंभों पर चढ़कर काम करने वाली ऐसी जुझारू टीम को सम्मानित करने की मांग की है। बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता चंद्रसेन ने बताया कि हुली-झीकनी पुल 22 केवी लाइन से चौपाल और नेरवा के 443 ट्रांसफार्मर जुड़े हैं। इसमें 340 ठप हो गए थे।
Trending Videos
2 of 6
बिजली बोर्ड की टीम
- फोटो : संवाद
45 किलोमीटर की लाइन एक दर्जन से ज्यादा स्थानों पर ठप हो गई थी। विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों और मजदूरों ने बर्फीली हवाओं के बीच 8 किलोमीटर की पैदल चढ़ाई के बाद चंबी, दुलारा, टयाडी, देहात, देओत में लाइनों को दुरुस्त किया। उधर, उत्तराखंड की सीमा से लगती 33 केवी चाढना-कुपवी लाइन को भी 45 घंटों में बहाल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
बिजली बहाल करते जाते कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
यहां 87 ट्रांसफार्मर ठप हो गए थे। एसडीएम चौपाल चेत सिंह ने बताया कि बिजली बोर्ड की यह टीम सोमवार सुबह 7.30 बजे निकल गई थी। रात 9.32 बजे ही पूरे क्षेत्र की बिजली बहाल कर लौटी है। बर्फबारी से अमूमन अधिकतर ट्रांसफार्मर ठप हो जाते हैं। पेड़ गिरने से भी लाइनें टूट जाती हैं। उपमंडल चौपाल के अधिकतर क्षेत्रों में बिजली बहाल कर दी थी।
4 of 6
बिजली बोर्ड की टीम।
- फोटो : संवाद
लेकिन दोबारा बर्फबारी होने से कुछ क्षेत्रों में फिर से ब्लैकआउट हुआ है जिसे ठीक करने में टीमें जुटी हैं। उधर, लोक निर्माण विभाग ने दोपहर बाद चौपाल से देहा के बीच 26 किलोमीटर चौपाल-शिमला मुख्य मार्ग से बर्फ हटाने के बाद सड़क पर रेता डाल कर इसे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया है।
विज्ञापन
5 of 6
कुफरी में बिजली बहाल करते कर्मी।
- फोटो : संवाद
बिजली बहाली के कार्य में इन्होंने दिखाया साहस
बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता चंद्रसेन की अगुवाई में कनिष्ठ अभियंता सूरज जमवाल, रोहित, अभिषेक, कान्हा सिंह, कनिष्ठ अभियंता भरत, कनिष्ठ अभियंता नरेंद्र चौहान और ठेकेदार दयानंद की टीम ने बिजली बहाली के कार्य में साहस दिखाया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।