फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल चुनाव: भाजपा ने जारी किया घोषणा पत्र, जनता से किए 20 बड़े वादे

Mon, 30 Oct 2017 12:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 30 Oct 2017 12:41 PM IST
विज्ञापन
himachal assembly election 2017 Arun Jaitley releases Himachal BJP election manifesto

चरम पर पहुंच चुके हिमाचल चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी ने घोषणा पत्र के बजाय पहली बार स्वर्णिम हिमाचल दृष्टि पत्र जारी कर दिया। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भाजपा के इस पत्र को जारी किया। भाजपा ने अपने विजन डॉक्यूमेंट में समाज के तकरीबन सभी वर्गों का ख्याल रखा है। डॉक्यूमेंट में भाजपा का फोकस प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी के बजाय प्रदेश में बढ़ते माफियाराज और महिला अपराध पर है। मंडी के होशियार सिंह की मौत से लेकर कोटखाई की गुड़िया हत्याकांड को जगह मिली है। होशियार और गुड़िया के नाम पर हेल्पलाइन शुरू करने का वायदा कर चुनाव भर भाजपा दोनों मुद्दों को भुनाने का प्रयास करेगी। इसके अलावा पर्यटन, सुशासन, बुनियादी विकास, स्वास्थ्य, किसानों बागवानों की आय वृद्घि, वरिष्ठ नागरिकों को अधिकार जैसे मुद्दों को प्राथमिकता से स्थान दिया है। दृष्टि पत्र की लांचिंग के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत, प्रदेश संगठन प्रभारी मंगल पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, सांसद शांता कुमार, सांसद वीरेंद्र कश्यप, विधायक रणधीर शार्म प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।देखिए जनता से किए गए सभी बड़े वादे...

himachal assembly election 2017 Arun Jaitley releases Himachal BJP election manifesto
PIC

कर्मचारी
-ग्रेड 3 और 4 की नौकरियों के लिए इंटरव्यू नहीं होगा। योग्यता ‌के आधार पर चयन किया जाएगा।
- सरकारी विभागों में कर्मचारियों की पेंशन हेतु केंद्र सरकार से परामर्श के लिए सीएम की अगुवाई में पेंशन योजना समिति का गठन किया जाएगा।
- वेतनमान के लिए 4-9-14 के स्केल का अनुपालन किया जाएगा।
- कर्मचारियों के भुगतान से संबंधित समस्याओं के लिए वेतन विवाद निवारण समिति का गठन किया जाएगा। 
- कर्मचारी कल्याण बोर्ड का पुर्नगठन कर उसकी सिफारिशों पर विचार विमर्श किया जाएगा।
- 1992 में नियुक्‍त स्वयंसेवी प्राध्यापकों को सेवा लाभ देने हेतु नीति बनाई जाएगी। 
- सरकारी कर्मचारियों को स्वास्‍थ्य कल्याण कार्ड दिया जाएगा। 
- सरकारी कर्मचारियों को अच्छा प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने को कर्मयोगी योजना शुरू की जाएगी। 
- ठोस भर्ती एवं स्‍थानातंरण नीति बनाई जाएगी।

himachal assembly election 2017 Arun Jaitley releases Himachal BJP election manifesto

युवा एवं रोजगार
- उद्योग में 70 फीसदी की जगह 80  फीसदी नौकरियां हिमाचलियों को मिलेंगी।
- सभी जिलों में वार्षिक रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे।
- ग्रामीण बीपीओ स्थापित कर आर्थिक सहायता दी जाएगी।
- रोजगार केंद्रों को कौशल पहचान केंद्र के रूप में तब्दील किया जाएगा।
- कैरियर परामर्श और मार्ग दर्शन सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
- ब्लाक स्तर पर कौशल विकास केंद्रों को स्थापित किया जाएगा।
- 50 हजार युवाओं को अंग्रेजी बोलने के लिए उन्नत शिक्षकों को ट्रेनिंग देंगे।
- शिमला, धर्मशाला, हमीरपुर, बीबीएन, चंडीगढ़ में युवाओं के लिए हॉस्टल खोलेंगे।
- प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं के लिए यात्रा करने वाले छात्रों को निशुल्क यात्रा की सुविधा देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
himachal assembly election 2017 Arun Jaitley releases Himachal BJP election manifesto

पूर्व सैनिक
- रक्षा मंत्रालय के सहयोग से प्रदेश में सीएसडी डिपो खोला जाएगा।
- शहीदों के सम्‍मान में उनके गांव में स्मारक और शहीदी पार्क बनाए जाएंगे।
- सैन्य सेवा के प्रशिक्षण हेतु 200 बच्चों की क्षमता वाले मेजर सोमनाथ शर्मा स्कूल खोले जाएंगे।
- अर्धसैनिक बलों से सेवानिवृत्त जवानों को सशस्‍त्र बलों के पूर्व सैनिकों के बराबर का हक दिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। 

विज्ञापन
himachal assembly election 2017 Arun Jaitley releases Himachal BJP election manifesto

खेल
- प्रदेश के हर जिले में मिनी स्टेडियम और खेल अकादमी स्थापित की जाएंगी।
- हर पंचायत में जिम और खेल के मैदान बनाकर खेलकूद गतिविधियों को बढ़ाया जाएगा।
- विवेकानंद युवा केंद्र खोलकर युवाओं की सामाजिक, रचनात्मक, सांस्कृतिक कार्यक्रम में भूमिका सुनिश्चित करेंगे।
- एनसीसी में सी प्रमाणपत्र प्राप्त करने पर छात्रवृत्ति के रूप में हर महीने सरकार एक हजार रुपये की राशि देगी।
- उभरते हुए खिलाडिय़ों के लिए प्रति वर्ष अलग से उचित बजट का प्रावधान किया जाएगा।
- आईजीएमसी के मनोचिकित्सक विभाग को नशा मुक्ति समाधानों और उपचारों के विकास के केंद्र में रूप में विकसित करेंगे।
- जिला स्तरीय सरकारी अस्पतालों में मनोचिकित्सा विभाग के तहत नशा मुक्ति केंद्र खोले जाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed