हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के येलो अलर्ट के बीच शुक्रवार देर रात कुल्लू के पलेही और कुठेड़ में बादल फटे। आनी में भारी बारिश से टिपर और पुल बह गया। सेब के बगीचों को भी भारी नुकसान हुआ है। लोग गांव छोड़ सुरक्षित स्थानों में रहने लगे हैं। कुल्लू-मंडी नेशनल हाईवे शनिवार को 34 घंटे बाद यातायात के लिए बहाल हुआ। हमीरपुर में दो कारें मलबे में दब गईं। शुक्रवार रात राजधानी शिमला सहित कई जगह बादल झमाझम बरसे। रविवार को भी प्रदेश के मैदानी और मध्य पर्वतीय जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
हिमाचल: कुल्लू के पलेही और कुठेड़ में फटे बादल, आनी में भारी बारिश से टिपर-पुल बहा, देखें तस्वीरें
अमर उजाला नेटवर्क, नित्थर/आनी (कुल्लू)/शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 28 Aug 2021 07:33 PM IST
सार
शुक्रवार रात राजधानी शिमला सहित कई जगह बादल झमाझम बरसे। रविवार को भी प्रदेश के मैदानी और मध्य पर्वतीय जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 3 अगस्त तक हिमाचल प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन