सब्सक्राइब करें

स्वतंत्रता दिवस: खालिस्तानी समर्थकों की धमकियों के बीच सीएम जयराम ने फहराया तिरंगा, इन्हें किया सम्मानित

अमर उजाला नेटवर्क, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 15 Aug 2021 02:49 PM IST
विज्ञापन
independence day 2021: cm jairam thakur hoist national flag in Mandi himachal pradesh
हिमाचल गौरव, प्रेरणा स्रोत और सिविल सेवा अवार्ड देते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता करते हुए 11:00 बजे सेरी मंच पर ध्वजारोहण किया। खालिस्तानी समर्थकों की धमकियों के बीच 500 पुलिस जवानों ने सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभाला। शहर व कार्यक्रम स्थल की सीसीटीवी कैमरा से निगरानी की गई। समारोह स्थल पर किसी को भी थैले के साथ एंट्री नहीं दी गई। कार्यक्रम समाप्त होने तक बाहर से आने वाले वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर पाए। 11:00 बजे ध्वजारोहण के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने परेड का निरीक्षण किया और 11:10 बजे मार्च पास्ट हुआ। इसके बाद राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह और मुख्यमंत्री का संबोधन हुआ। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल गौरव, प्रेरणा स्रोत और सिविल सेवा अवार्ड भी दिए। बिलासपुर के बकैण निवासी परमवीर चक्र विजेता संजय कुमार, पर्वतारोहण क्षेत्र में नाम कमाने वाले और सेना मेडल से सम्मानित किन्नौर के सांगला निवासी सूबेदार मेजर बलवंत सिंह, बांस की छोटी-छोटी लकड़ियों के जरिये शीशे की बोतल के भीतर एफिल टावर समेत देश की नामी हस्तियों की पेंटिंग बनाने वाले नादौन निवासी पद्मश्री करतार सिंह सोंखले और कोल बांध में डूब रहे शाकरा के मीन चंद को बचाने वाले मंडी के तत्तापानी निवासी राहुल रैना को हिमाचल गौरव पुरस्कार से नवाजा गया।

Trending Videos
independence day 2021: cm jairam thakur hoist national flag in Mandi himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

इसी तरह से कृषि निदेशक डॉ. आरके परूथी को प्रेरणा स्रोत सम्मान दिया गया। कोविडकाल में दोनों विभागों के तत्कालीन विभागाध्यक्षों डॉ. निपुण जिंदल और आशुतोष गर्ग को बेहतरीन काम के लिए सिविल सेवा अवार्ड दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
independence day 2021: cm jairam thakur hoist national flag in Mandi himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन के सीईओ और बीडीओ गोहर रहे निशांत शर्मा को मनरेगा टूरिज्म के नए कांसेप्ट के लिए यह सम्मान दिया गया।

independence day 2021: cm jairam thakur hoist national flag in Mandi himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश के ढाई लाख सरकारी कर्मचारियों और सवा लाख पेंशनरों को महंगाई भत्ते (डीए) की छह  प्रतिशत किस्त जारी करने का एलान कर बड़ा तोहफा दिया है।

विज्ञापन
independence day 2021: cm jairam thakur hoist national flag in Mandi himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को 1 जुलाई 2021 से महंगाई भत्ते की किस्त जारी होगी। कोविड काल में किस्तें फ्रीज करने की वजह से महंगाई भत्ता एक जनवरी 2020 से 1 जुलाई 2021 तक लंबित है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed