{"_id":"5cc59c77bdec220715067367","slug":"lok-sabha-election-2019-virbhadra-singh-targets-pandit-sukhram-in-aashray-election-campaign","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुखराम पर भड़क गए आश्रय के लिए प्रचार करने आए वीरभद्र, कह दी बड़ी बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुखराम पर भड़क गए आश्रय के लिए प्रचार करने आए वीरभद्र, कह दी बड़ी बात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहर (मंडी)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 28 Apr 2019 06:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नामांकन के बाद पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा के लिए प्रचार करने आए पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निशाने पर उनके दादा पंडित सुखराम रहे। रविवार को नाचन (मंडी, हिमाचल प्रदेश) के चैलचौक में जनसभा के दौरान वीरभद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को सुखराम और स्वर्गीय ठाकुर कर्म सिंह के गृह युद्ध से काफी नुकसान हुआ।
2 of 4
- फोटो : अमर उजाला
कर्म सिंह ने पार्टी का साथ दिया लेकिन सुखराम ने हिविकां का गठन करके कांग्रेस से धोखा किया था। इसके लिए मैं सुखराम को कभी माफ नहीं कर सकता। हालांकि, वीरभद्र ने कहा कि यह बातें पुरानी हैं। नए हिमाचल के निर्माण के लिए मैं कांग्रेस पार्टी के लिए युवा पीढ़ी को सहयोग दूंगा।
3 of 4
फाइल फोटो
वीरभद्र सिंह ने कहा कि पूर्व मंत्री सिंघी राम उनके बनाए विधायक हैं और मंत्री थे। उनके भाजपा में जाने से कांग्रेस को कोई झटका नहीं लगा है। सरकारी मंच पर मोदी के नाम की पुस्तक का विमोचन करना चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। भाजपा मोदी और जयराम का नाम लेकर मंडी की जनता को गुमराह कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
फाइल फोटो
उन्होंने कहा कि जयराम नए-नए सीएम हैं, उनको सरकार चलाना नहीं आ रहा है। बता दें कि दादा सुखराम और पोते आश्रय शर्मा के कांग्रेस में आने से माना जा रहा था कि वीरभद्र सिंह खुश नहीं हैं। आश्रय को टिकट से पहले दिल्ली में वीरभद्र और सुखराम का गलबहियां करना और सोशल मीडिया पर फोटो डालने से लग रहा था कि सब कुछ ठीक है। लेकिन आश्रय के लिए प्रचार के पहले ही दिन वीरभद्र सिंह का पुराना दर्द छलक पड़ा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।