सब्सक्राइब करें

Pre Primary Teachers Recruitment: हिमाचल में सितंबर से शुरू होगी 4,000 प्री प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 17 Aug 2022 10:24 AM IST
सार

 प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय के प्रस्ताव पर राज्य सरकार ने मंथन करना शुरू कर दिया है। आगामी कैबिनेट बैठक में मंजूरी के लिए इस प्रस्ताव को लाया जाएगा। 

विज्ञापन
pre primary teachers Recruitment will start from September in himachal pradesh
प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में सितंबर से 4,000 प्री प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू सितंबर में होने की संभावना है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय के प्रस्ताव पर राज्य सरकार ने मंथन करना शुरू कर दिया है। आगामी कैबिनेट बैठक में मंजूरी के लिए इस प्रस्ताव को लाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने 15 अगस्त को सिरमौर में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति में जल्द प्री प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती करने की घोषणा की है।



प्रदेश में प्री प्राइमरी शिक्षा नीति भी बनाने के लिए कहा है। नर्सरी टीचर ट्रेनिंग (एनटीटी) करने वालों और आंगनबाड़ी वर्करों को प्री प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती में प्राथमिकता दिए जाने का प्रस्ताव है। एक या दो वर्ष के नर्सरी टीचर ट्रेनिंग (एनटीटी) डिप्लोमा में किसे भर्ती में प्राथमिकता दी जाए। इसको लेकर अभी फैसला नहीं हो पा रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के चयन को लेकर भी संशय की स्थिति बनी हुई है।

Trending Videos
pre primary teachers Recruitment will start from September in himachal pradesh
शिक्षक - फोटो : फाइल फोटो

भर्ती के लिए इन दोनों वर्गों में अधिकतम आयु वर्ग को तय करने के लिए भी कोई सहमति नहीं बन सकी है। शिक्षा विभाग इन पहलुओं को लेकर शिक्षा मंत्री से चर्चा कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
pre primary teachers Recruitment will start from September in himachal pradesh
प्री प्राइमरी स्कूल

जल्द ही प्रस्ताव को अंतिम रूप देकर कैबिनेट बैठक में पेश किया जाएगा। प्रदेश के प्री प्राइमरी स्कूलों में नर्सरी-केजी कक्षा के बच्चों को पढ़ाने के लिए 4,000 शिक्षकों की भर्ती की जानी है। 

pre primary teachers Recruitment will start from September in himachal pradesh
प्रशिक्षित नर्सरी अध्यापिका संघ - फोटो : NTT Teachers Himachal

बीते कई माह से प्री प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती का मामला फाइलों में ही घूम रहा है। नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजूकेशन (एनसीटीई) से मान्यता प्राप्त एनटीटी संस्थानों से डिप्लोमा करने वाले ही भर्ती में शामिल होंगे।

विज्ञापन
pre primary teachers Recruitment will start from September in himachal pradesh
विद्यार्थी(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

प्री प्राइमरी स्कूलों में शिक्षकों के 70 फीसदी पद एनटीटी, अर्ली चाइल्ड हुड केयर कोर्स करने वालों और 30 फीसदी पद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से भरने का प्रस्ताव है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed