सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Vastu Tips: नए घर में प्रवेश करने से पहले अवश्य ध्यान रखें वास्तु से जुड़ी ये 5 बड़ी बातें

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Megha Kumari Updated Wed, 29 Apr 2026 11:56 AM IST
सार

Vastu Tips For Shifting In New House: वास्तु शास्त्र के अनुसार नए घर में प्रवेश करते समय कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है।

विज्ञापन
5 basic vastu tips for shifting in new house home
Vastu Tips For Shifting In New House - फोटो : अमर उजाला AI

Vastu Tips For Shifting In New House: अपना घर लेना हर इंसान के जीवन का एक बड़ा सपना होता है। जब यह सपना पूरा होता है, तो उसके साथ नई उम्मीदें, खुशियां और एक नई शुरुआत जुड़ी होती है। लेकिन सिर्फ घर लेना ही काफी नहीं होता, उसमें सही तरीके से प्रवेश करना भी उतना ही जरूरी माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, गृह प्रवेश से पहले कुछ खास बातों का ध्यान रखा जाए, तो घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है और जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है। अगर इन बातों को नजरअंदाज किया जाए, तो कई बार बिना वजह तनाव और बाधाएं भी आने लगती हैं। ऐसे में आइए नए घर में प्रवेश करने से पहले 5 जरूरी वास्तु नियमों को जानते हैं।



Kitchen Vastu Mistakes: ये आदतें ला सकती हैं तनाव और आर्थिक नुकसान, रसोई में भूलकर भी न करें ये काम

Trending Videos
5 basic vastu tips for shifting in new house home
Vastu Tips For Shifting In New House - फोटो : freepik

भगवान गणेश की स्थापना जरूर करें
नए घर में प्रवेश से पहले भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करना बेहद शुभ माना जाता है। गणेश जी विघ्नहर्ता हैं, इसलिए उनकी पूजा करने से घर में आने वाली नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और हर कार्य मंगलमय होता है। 

Home Vastu Tips: घर की खिड़कियों से जुड़ी ये गलतियां बढ़ा सकती हैं परेशानी, जानें सही नियम और उपाय
Vastu Tips For Money: धन में वृद्धि और जीवन में सुख-समृद्धि के लिए जरूर करें वास्तु के उपाय

विज्ञापन
विज्ञापन
5 basic vastu tips for shifting in new house home
Vastu Tips For Shifting In New House - फोटो : Adobe

कलश के साथ करें गृह प्रवेश
वास्तु के अनुसार, घर की महिला सदस्य को जल से भरा हुआ कलश लेकर सबसे पहले घर में प्रवेश करना चाहिए। यह समृद्धि और शुभता का प्रतीक माना जाता है। साथ ही देवी लक्ष्मी का आगमन भी होता है।

Good Luck Signs: घर से निकलते ही इन चीजों का दिखना देता है शुभ संकेत, बदल सकती है किस्मत

5 basic vastu tips for shifting in new house home
Vastu Tips For Shifting In New House - फोटो : instagram

घर की स्वच्छता का रखें खास ध्यान
नए घर में प्रवेश करने से पहले घर को पूरी तरह साफ करें। साथ ही सभी तरह के खराब सामान को घर से हटा दें, क्योंकि जहां साफ-सफाई होती है, वहीं सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। घर को हमेशा साफ, सुथरा और व्यवस्थित रखें। इससे न केवल मानसिक शांति मिलती है, बल्कि घर का माहौल भी खुशनुमा बना रहता है।

Vastu Tips: घर में रख ली ये पांच चीजें तो कभी नहीं होगी धन की कमी, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

विज्ञापन
5 basic vastu tips for shifting in new house home
Vastu Tips For Shifting In New House - फोटो : Instagram

रंगों का सही चुनाव करें
नए घर में बहुत ज्यादा गहरे या काले रंगों का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। वास्तु के अनुसार हल्के और सॉफ्ट रंग जैसे क्रीम, हल्का पीला, सफेद या हल्का नीला घर में शांति और सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखते हैं। गलत रंगों का चुनाव घर की ऊर्जा को प्रभावित कर सकता है।

Vastu Tips: अगर आपके भी बेडरूम में रखी हैं ये चीजें तो तुरंत बाहर करें, सेहत और रिश्तों को करता है कमजोर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed