Jyeshtha Month 2026: हिंदू धर्म में ज्येष्ठ माह का विशेष महत्व माना जाता है। यह महीना सिर्फ भीषण गर्मी के लिए ही नहीं, बल्कि भक्ति-सेवा के लिए भी जाना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, इस दौरान भगवान विष्णु, सूर्य देव और हनुमान जी की उपासना करने से विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होती हैं। साथ ही, ज्येष्ठ माह में बड़ा मंगल, वट सावित्री व्रत और निर्जला एकादशी जैसे महत्वपूर्ण तीज-त्योहार भी आते हैं, जो इस महीने को और अधिक प्रभावशाली बना देते हैं। मान्यता है कि, जो भक्त इन पावन दिनों में श्रद्धा और नियम के साथ पूजा-आराधना करते हैं, उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि, 2026 में यह माह कब प्रारंभ होगा।
Jyeshtha Month 2026: क्यों खास है इस बार का ज्येष्ठ महीना ? जानें कब से होगा शुरू
Jyeshtha Month 2026: इस बार ज्येष्ठ महीना दो माह का होगा, क्योंकि अधिकमास का संयोग बन रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि, 2026 में यह माह कब प्रारंभ होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्यों खास है ज्येष्ठ महीना ?
पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 2 मई 2026 को रात 10 बजकर 52 मिनट पर होगी, और इसी समय से इस पवित्र महीने का आरंभ माना जाएगा। वहीं, पूर्णिमा तिथि 29 जून 2026 को सुबह 3 बजकर 6 मिनट पर प्रारंभ होगी, जिसके साथ ज्येष्ठ माह का समापन होगा।
Vakri Shani: जुलाई में वक्री हो रहे शनि, जानिए किन राशियों को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान
साल 2027 में कब और किस राशि में शनि करेंगे गोचर, जानिए किसे फायदा और किसको करेंगे परेशान
- इस बार ज्येष्ठ माह और भी खास इसलिए है, क्योंकि अधिक मास के संयोग से यह सामान्य दिनों से लंबा होकर करीब 59 दिनों तक चलेगा। यह दुर्लभ योग भक्ति, साधना और दान-पुण्य के लिए एक विशेष अवसर प्रदान करता है।
Shani Jayanti 2026: शनि जयंती कब है? जानें तिथि, पूजा विधि और धार्मिक महत्व
Guru Purnima 2026: कब है गुरु पूर्णिमा ? जानें डेट और इस दिन क्या करना होगा शुभ
- पहला बड़ा मंगल - 5 मई 2026
- दूसरा- 12 मई 2026
- तीसरा - 19 मई 2026
- चौथा - 26 मई 2026
- पांचवां - 2 जून 2026
- छठा - 9 जून 2026
- सातवां - 16 जून 2026
- आठवां - 23 जून 2026
ऐसे लोगों के लिए हमेशा शुभ माने जाते हैं कर्मफल दाता, ज्योतिष अनुसार जानें किसके ऊपर प्रसन्न होते हैं शनिदेव
May Rashifal 2026: मई में इन 3 राशि वालों की बढ़ेगी टेंशन, करियर को लेकर आएंगी दिक्कतें
May Month Grah Gochar: मई का महीना लेकर आया ग्रहों की बड़ी हलचल, जानें समय और प्रभाव
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

कमेंट
कमेंट X