सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Shani Jayanti 2026: शनि जयंती पर इन राशि वालों को मिलेगी शनि की विशेष कृपा, बदलेगा भाग्य और बढ़ेगा सुख

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Megha Kumari Updated Tue, 28 Apr 2026 12:07 PM IST
सार

Shani Jayanti 2026: 2026 में शनि जयंती 16 मई को मनाई जाएगी। इस दिन शनिवार होने के कारण यह दुर्लभ संयोग माना जा रहा है। इसलिए कुछ राशियों पर प्रभु प्रसन्न रहने वाले हैं।

विज्ञापन
Shani Jayanti 2026 Date upay and lucky rashifal know kab hai Shani Amavasya
शनि जयंती 2026 - फोटो : Amar Ujala

Shani Jayanti 2026: ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को मनाई जाने वाली शनि जयंती, शनिदेव के प्रकट दिवस के रूप में बेहद खास मानी जाती है। 2026 में यह पर्व 16 मई को मनाया जाएगा। खास की बात यह है कि, इस तिथि पर शनिवार का दुर्लभ संयोग बन रहा है। ज्योतिषियों के अनुसार, शनिदेव कर्मों के कारक ग्रह है और वे व्यक्ति को उसके अच्छे-बुरे कर्मों के अनुसार ही फल देते हैं, इसलिए उनकी कृपा जहां जीवन को स्थिरता, सफलता और समृद्धि देती है, वहीं उनकी नाराजगी संघर्ष और देरी का कारण भी बन सकती है। हालांकि, शनि जयंती पर प्रभु कुछ राशियों पर मेहरबान भी रहते हैं। इससे जीवन में सफलता, धन लाभ और कारोबार में आग बढ़ने आदि के योग बनते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि, इस बार शनि जयंती पर किन राशियों को लाभ मिलने वाला है।



Budh Gochar 2026: 30 अप्रैल को बुध का गोचर, जानें किन रराशि वालों को मिलेगी सफलता और किसे टेंशन
Surya Grahan 2026: कब लगेगा अगला सूर्य ग्रहण ? जानें डेट और क्या रहेगा समय

Trending Videos
Shani Jayanti 2026 Date upay and lucky rashifal know kab hai Shani Amavasya
Shani Jayanti 2026 - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि
मकर राशि के स्वामी स्वयं शनिदेव हैं, इसलिए शनि जयंती का प्रभाव आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। धन लाभ के कई मनचाहे अवसर प्राप्त होंगे। रुके हुए काम धीरे-धीरे पूरे होने लगेंगे। आपके करियर में स्थिरता आएगी। इस दौरान कोई नया घर और वाहन आप खरीद सकते हैं। आर्थिक मामलों में भी सुधार के संकेत हैं। मेहनत का फल मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। अच्छे परिणाम व्यापार में आप महसूस करेंगे। नए लोगों से मिलना भी लाभकारी साबित होगा।

Mars Transit 2026: मई माह में बनेगा त्रिग्रही योग, इन राशि वालों की बढ़ सकती हैं मुसीबतें
शनि साढ़ेसाती और ढैय्या में नहीं करना चाहिए ऐसे 5 काम, शनि की पड़ती है तिरछी नजर और कर देते हैं कंगाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Jayanti 2026 Date upay and lucky rashifal know kab hai Shani Amavasya
Shani Jayanti 2026 - फोटो : अमर उजाला

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए भी यह समय सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। बता दें, शनिदेव कुंभ राशि के स्वामी ग्रह हैं और शनि की कृपा से आपके आत्मविश्वास में जबरदस्त वृद्धि होगी। विवाह के योग में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आप अपने फैसलों को लेकर अधिक स्पष्ट रहेंगे। इस समय करियर और सामाजिक जीवन में आपकी छवि मजबूत होगी और लोग आपकी बातों को महत्व देंगे। धन लाभ के मौके मिलेंग।
Vakri Shani: जुलाई में वक्री हो रहे शनि, जानिए किन राशियों को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान

Shani Jayanti 2026 Date upay and lucky rashifal know kab hai Shani Amavasya
Shani Jayanti 2026 - फोटो : अमर उजाला

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए शनि जयंती के बाद आर्थिक प्रगति के नए रास्ते खुल सकते हैं। दरअसल, वर्तमान में शनि इसी राशि में मौजूद है और वह 2026 में यहीं रहने वाले हैं। ऐसे में आय के नए स्रोत बन सकते हैं और रुके हुए कार्य गति पकड़ सकते हैं। इस समय कोई वाहन खरीदने की इच्छा पूरी होगी। धन लाभ आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार लेकर आएगा।

Mangal Uday 2026: 02 मई को मंगल होंगे उदय, जानें किन राशियों की चमकेगी किस्मत

 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed