सब्सक्राइब करें

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर भूल से भी न खरीदें ये 5 चीजें, जीवन में बढ़ सकती है नकारात्मकता

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Megha Kumari Updated Thu, 09 Apr 2026 02:37 PM IST
सार

Akshaya Tritiya Shopping Tips In Hindi: अक्षय तृतीया पर जहां खरीदारी का महत्व है, वहीं कुछ चीजों को घर लाने से बचें अन्यथा सुख-समृद्धि प्रभावित हो सकती है। आइए इनके बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
Akshaya Tritiya Shopping tips in hindi know Akshaya Tritiya shubh muhurat in hindi
Akshay Tritiya 2026 - फोटो : amar ujala

Akshaya Tritiya Shopping Tips In Hindi: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया को अत्यंत शुभ और पुण्यदायी दिन माना जाता है। मान्यता है कि, इस तिथि पर किए गए पूण्य कार्य का फल साधक को कई गुना मिलता है। साथ ही देवी लक्ष्मी की असीम कृपा भी साधक पर बरसती हैं। शास्त्रों के अनुसार, अक्षय तृतीया पर जो भी शुभ कार्य किया जाता है, उसका फल कभी न खत्म होने वाला माना जाता है। यही कारण है कि, इस शुभ अवसर पर लोग सोना-चांदी, जमीन, वाहन और अन्य मूल्यवान वस्तुएं घर लेकर आते हैं। यह खरीदना बेहद शुभ होता है। लेकिन कुछ चीजें ऐसी भी हैं, जिन्हें इस दिन पर भूल से भी नहीं खरीदना चाहिए अन्यथा घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है। आइए इनके बारे में जानते हैं।



Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर जरूर करें ये उपाय, मां लक्ष्मी की बरसेगी विशेष कृपा
Vivah Muhurat 2026: खरमास समाप्त होते ही गूंजेगी शहनाइयां, जानें अप्रैल से दिसंबर तक के विवाह मुहूर्त

Trending Videos
Akshaya Tritiya Shopping tips in hindi know Akshaya Tritiya shubh muhurat in hindi
Akshay Tritiya 2026 - फोटो : अमर उजाला
अक्षय तृतीया 2026
  • तृतीया तिथि का प्रारंभ  19 अप्रैल को सुबह 10:50 से होगा और समापन 20 अप्रैल 2026 को सुबह 7:28 पर।
  • चूंकि मध्याह्नव्यापिनी तृतीया तिथि 19 अप्रैल की दोपहर में ही रहेगी, इसलिए अक्षय तृतीया 19 अप्रैल 2026 को मनाई जाएगी।

अक्षय तृतीया शुभ योग
अक्षय तृतीया पर रोहिणी नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। इसी के साथ अमृत सिद्धि योग का निर्माण भी होगा, जो बेहद शुभ है। ज्योतिषियों के अनुसार, इस दिन गजकेसरी योग भी बनेगा।


 

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर इन 3 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, व्यापार में होगा विशेष लाभ


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Akshaya Tritiya Shopping tips in hindi know Akshaya Tritiya shubh muhurat in hindi
अक्षय तृतीया 2026 - फोटो : adobe stock
  • हिंदू धर्म में काला रंग शनि और नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। इसलिए अक्षय तृतीया जैसे शुभ अवसर पर काले कपड़े या अन्य काली वस्तुएं खरीदना अशुभ होता है।
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन लोहे और स्टील से बनी वस्तुएं खरीदना शुभ नहीं माना जाता। यह घर की खुशियों और सकारात्मकता पर असर डाल सकता है।
  • अक्षय तृतीया के दिन प्लास्टिक की चीजें खरीदने से बचें। इससे घर की सुक-समृद्धि प्रभावित हो सकती हैं।

Akshaya Tritiya: अक्षय तृतीया पर लेने जा रहे हैं वाहन तो राशि अनुसार चुनें रंग, खुलेगा तरक्की का रास्ता

Akshaya Tritiya Shopping tips in hindi know Akshaya Tritiya shubh muhurat in hindi
अक्षय तृतीया 2026 - फोटो : freepik
  • अक्षय तृतीया पर धारदार या नुकीली वस्तुएं जैसे चाकू, कैंची आदि खरीदना अशुभ होता है। यह रिश्तों में कटुता और विवाद बढ़ा सकता है। 
  • घर में कांटेदार पौधे लाना इस दिन शुभ नहीं माना जाता। यह जीवन में बाधाएं और नकारात्मकता ला सकता है। साथ ही बरकत पर नकारात्मक असर हो सकता है।

Akshaya Yog 2026: 19 अप्रैल को बनेगा अक्षय योग, इन 4 राशियों को मिलेगी धन-संपत्ति के साथ सफलता

 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed