Apara Ekadashi 2026: ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर अपरा एकादशी मनाई जाती है। इसे अचला एकादशी भी कहते हैं। इस वर्ष 13 मई 2026, बुधवार को यह उपवास रखा जाएगा। कहा जाता है कि, इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करने और उन्हें प्रिय चीजों का भोग लगाने से वे शीघ्र प्रसन्न होते हैं। माना जाता है कि, उनकी कृपा से जीवन के दुख-दर्द दूर होते हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही विवाह मार्ग में आ रही रुकावटें भी धीर-धीरे दूर होने लगती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि, अपरा एकादशी के दिन भगवान विष्णु को किन चीजों का भोग लगाना बेहद शुभ माना गया है।
Apara Ekadashi 2026: अपरा एकादशी पर विष्णु जी को लगाएं ये खास भोग, विवाह-संतान से जुड़ी परेशानियां होंगी दूर
Apara Ekadashi 2026: अपरा एकादशी का व्रत बेहद प्रभावशाली होता है। इस दिन विष्णु जी की पूजा का विधान है। इससे जीवन में सुख-समृद्धि और धन लाभ होता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचामृत का भोग
अपरा एकादशी के दिन भगवान विष्णु को पंचामृत अर्पित करें। यह करना अत्यंत शुभ माना जाता है। दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से बना पंचामृत सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। इससे भगवान जल्दी प्रसन्न होते हैं और घर में सुख-शांति बनी रहती है।
गुड़ का भोग
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान विष्णु को गुड़ अर्पित करना भी बेहद फलदायी माना गया है। कहते हैं कि इससे जीवन में मिठास आती है और आत्मविश्वास मजबूत होता है। साथ ही आर्थिक परेशानियों से राहत मिलती हैं।
Radha Rani Naam Jaap: मन को शांत बनाते हैं राधा रानी के नाम, जप करने पर जीवन में दिखेंगे बदलाव
मेवे और मखाने
शास्त्रों की मानें, तो अपरा एकादशी पर मेवे और मखाने का भोग लगाना लाभकारी होता है। यह शुभता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। ऐसा करने से घर में धन-धान्य बढ़ता है।
Vat Savitri Vrat Rules: पहली बार रख रही हैं वट सावित्री व्रत ? जान लें ये 5 जरूरी नियम
केसरिया भात
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान विष्णु को केसरिया भात अर्पित करना बेहद शुभ होता है। इससे सौभाग्य में वृद्धि होती है और व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने लगते हैं। इसके अलावा विवाह योग भी बनते हैं।
Shani Jayanti 2026: साढ़ेसाती-ढैय्या वाले शनि जयंती पर करें इस स्तोत्र का पाठ, दूर होंगे अशुभ प्रभाव