Basant Panchami 2021: 16 फरवरी को बसंत पंचमी का पर्व है। यह त्योहार प्रति वर्ष माघ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन ज्ञान की देवी मां सरस्वती का प्राकट्य हुआ था। इस कारण बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की विधि विधान से पूजा की जाती है। शास्त्रों के अनुसार, बसंत पंचमी के पावन दिन पर कुछ विशेष बातों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं बसंत के दिन किन बातों का पालन करना चाहिए।
Basant Panchami 2021: बसंत पंचमी के दिन गलती से भी न करें ये पांच काम, जान लें नियम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसंत पंचमी के दिन रंग-बिरंगे कपड़े नहीं पहनने चाहिए, बल्कि पीले रंग के वस्त्र पहनने चाहिए। बसंत पंचमी के दिन पीले रंग का विशेष महत्व है। यह रंग मां सरस्वती को प्रिय है। इसलिए इस दिन विद्या की देवी को पीले रंग के वस्त्र अर्पित करें।
बसंत पंचमी के दिन पेड़ पौधों को भूलकर भी नहीं काटना चाहिए। दरअसल, यह पर्व प्रकृति में परिवर्तन का संकेत माना जाता है। इस दिन प्रकृति में बसंत ऋतु का सुंदर और नवीन वातावरण पूरी प्रकृति में छा जाता है।
बसंत पंचमी के दिन बिना स्नान किए भोजन नहीं करना चाहिए, संभव हो तो इस दिन मां सरस्वती के लिए व्रत रखें। धार्मिक दृष्टि से बसंत पंचमी का पर्व बेहद ही महत्व है। यह पर्व ज्ञान और सुरों की देवी मां सरस्वती को समर्पित है।
शास्त्रों में बसंत पंचमी को विद्यारंभ एवं अन्य प्रकार के मांगलिक कार्यों के लिए अत्यंत शुभ मुहूर्त माना गया है। बसंत पंचमी के दिन किसी को अपशब्द नहीं बोलना चाहिए और ना ही किसी के प्रति मन में बुरे विचार लाने चाहिए।