फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Basant Panchami 2021: बसंत पंचमी पर इस विधि से पाएं मां सरस्वती का आशीर्वाद, जानें मुहूर्त, महत्व और कथा

Tue, 16 Feb 2021 06:24 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य राजेश जी महाराज (ज्योतिषाचार्य), नई दिल्ली
आचार्य राजेश जी महाराज (ज्योतिषाचार्य), नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Tue, 16 Feb 2021 06:24 AM IST
विज्ञापन
Basant Panchami 2021 puja vidhi muhurat timing importance and katha of basant panchami
Happy Basant Panchami 2021 - फोटो : अमर उजाला

माघ मास शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि बसंत पंचमी के रूप में मनाई जाती है। इस वर्ष 16 फरवरी 2021 को बसंत पंचमी पर्व देश में सर्वत्र मनाया जायेगा। हिन्दू मान्यता के आधार पर मां वाग्देवी (सरस्वती) की आराधना से बुद्धि की निर्मलता एवं विद्या की प्राप्ति होती है। ज्योतिष शास्त्र में मां सरस्वती के पूजन अर्चन का यह पर्व अबूझ मुहूर्त के नाम से भी जाना जाता है।

Basant Panchami 2021 puja vidhi muhurat timing importance and katha of basant panchami
बसंत पंचमी 2021: पूजन हेतु शुभ मुहूर्त  - फोटो : अमर उजाला
पूजन हेतु शुभ मुहूर्त 

अबूझ मुहूर्त प्रायः उत्तरा भाद्र पद सूर्य नक्षत्र और रेवती बुध नक्षत्र में हर वर्ष बसंत पंचमी या सरस्वती जयंती आती है। श्री काशीस्थ गणेश आपा पंचांग के अनुसार 16 फरवरी को प्रातः 04:44 बजे पंचमी तिथि लगेगी तथा अगले दिन 17 फरवरी को दिनभर रहेगी। इस प्रकार पंचमी तिथि 16 फरवरी को पूरे दिन रहेगी। प्रातः 10:54 बजे से 12:21 बजे एवं 12:21 बजे से 13:47 बजे मध्यान्ह में मां सरस्वती की आराधना उपासकों को एवं विद्या अर्जन कर रहे बालकों हेतु पूर्ण फलदायी होगी।



वर्ष 2021, देश में हो रही आगामी हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट की परीक्षा की तैयारी हेतु एवं बुद्धि में एकाग्रता प्राप्ति हेतु यदि विद्यार्थी ‘ऐं हीं सरस्वत्यै नमः’ इस नवाक्षर मंत्र का लेखन व जप करें तो उन्हें विद्या प्राप्ति में सफलता मिलेगी।

Basant Panchami 2021 puja vidhi muhurat timing importance and katha of basant panchami
बसंत पंचमी 2021 - फोटो : अमर उजाला
मां सरस्वती का ध्यान मंत्र
  • सर्वप्रथम सफेद पुष्प हाथ में लेकर निम्नलिखित मंत्र से भगवती सरस्वती का ध्यान करें- 
  • या कुन्देन्दु-तुषार-हार-धवला या शुभ्र-वस्त्रावृता।
  • या वीणा-वर-दण्ड-मण्डित-करा या श्वेत पद्मासना।।
  • या ब्राह्माच्युत-शंकर-प्रभृतिभिर्देवैः सदा वन्दिता,
  • स मां पातु सरस्वती भगवती निःशेष जाड्यापहाः।। 
इसके बाद हाथ में लिया हुआ श्वेत पुष्प मां सरस्वती की चौकी पर अर्पित कर दें और उच्चारण करें- ‘ऐं सरस्वत्यै नमः’, आवाहनार्थे पुष्पाणि समर्पयामी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Basant Panchami 2021 puja vidhi muhurat timing importance and katha of basant panchami
बसंत पंचमी 2021 - फोटो : अमर उजाला
पूजन विधि
  • चौकी में रखी हुई मां सरस्वती की प्रतिमा में पीले रंग का वस्त्र अर्पित करें
  • मां शारदा को सफेद रंग के पुष्प, पीली मिठाई और अक्षत, रोली चंदन हल्दी तथा केसर आदि की तिलक अर्पित करें। 
  • संगीत आदि वाद्य यंत्र एवं किताबों पर पुष्पादि अर्पित करें।
  • मां शारदा की वन्दना/प्रार्थना करें। 
या देवी सर्वभूतेषु विद्या रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै नमो नमः।।
विज्ञापन
Basant Panchami 2021 puja vidhi muhurat timing importance and katha of basant panchami
बसंत पंचमी 2021: बसंत पंचमी का महत्व - फोटो : अमर उजाला

बसंत पंचमी का महत्व
बसंत पंचमी के सन्दर्भ में निर्णय सिन्धु ग्रन्थ के पृष्ठ संख्या 445 पर इस पर्व को श्रीपंचमी नाम से भी जाना जाता है। कामदेव के जन्म से इस तिथि का जुड़ाव जहां प्रकृति में श्री वृद्धि को करता है वहीं हमारे जीवन को बसंत के वैभव से परिपूर्ण करता है। बसंत जीवन में उमंग अर्थात् हर्ष लाता है। इस तरह यह पर्व बसंत पंचमी, सरस्वती पंचमी या श्रीपंचमी के नाम से जनसामान्य में जाना जाता है। पुराणरामच्चय में उल्लेख है- 

माघ मासे सुरश्रेणे शुक्लायां पंचमी तिथौ। 
रति कामौ तु संपूज्य कर्तव्य समुहोत्सवः।। 
दानानि च प्रदेयानी येन तुष्यति माधवः।। 


बसंत को ऋतु राज कहा गया है। श्रीमद् भगवद्गीता में भगवान श्री कृष्ण में कहा कि ‘ऋतु नाम कुसुमाकरः’ अर्थात् ऋतुओं में बसंत हूं मैं। बसंत उत्सव हमारे जीवन में आशावाद का प्रतीक है और मां सरस्वती का अर्चन स्तवन हमारे जीवन से निराशा, निष्क्रियता, को विर्सजित कर ‘तमसो मा ज्योतिर्गमय’ का पथिक बना देता है व सौभाग्य जो जगा देता है। जागतिक सौन्दर्य एवं यौवन के आकर्षण आनन्द का पर्व है बसंत। सम्पूर्ण परिवर्तन या जीवन की दशा और दिशा में पूर्ण सुधार का आनन्दमय महोत्सव है बसंत। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed