सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Ashtami Navami 2026: अष्टमी-नवमी को लेकर हैं कंफ्यूजन ? जानें तिथि और कब करें कन्या पूजन

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Megha Kumari Updated Tue, 24 Mar 2026 01:43 PM IST
सार

Ashtami Navami Kab Hai Date: इस साल अष्टमी और नवमी को लेकर असमंजस बना हुआ है। ऐसे में रामनवमी व कन्या पूजन को लेकर भ्रम की स्थिति हैं। ऐसे में आइए अष्टमी-नवमी की सही तिथि को जानते हैं।
 

विज्ञापन
Chaitra Navratri 2026 Ashtami Navami Kab Hai Date And Kanya Pujan
Ashtami Navami Kab Hai Date - फोटो : अमर उजाला

Ashtami Navami Kab Hai Date: चैत्र नवरात्रि का पर्व अब समापन की ओर है। लेकिन उससे पहले कन्या पूजन का विधान है। शास्त्रों के अनुसार, नवरात्रि के अंतिम दो दिन अष्टमी और नवमी तिथि पर विशेष रूप से कन्या पूजन किया जाता है, जिसे देवी की साक्षात उपासना का रूप माना गया है। मान्यता है कि, छोटी कन्याओं में मां दुर्गा का वास होता है, इसलिए उनका पूजन कर भक्त अपने व्रत को पूर्णता प्रदान करते हैं और देवी की कृपा प्राप्त करते हैं। हालांकि, कई बार तिथियों के एक ही दिन होने पर अष्टमी-नवमी को लेकर असमंजस बना रहता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि, साल 2026 चैत्र नवरात्रि में अष्टमी और नवमी कब मनाई जाएगी।

Trending Videos
Chaitra Navratri 2026 Ashtami Navami Kab Hai Date And Kanya Pujan
Ashtami Navami Kab Hai Date - फोटो : Adobe stock

कब है अष्टमी 2026 ?

  • इस बार चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 25 मार्च 2026 को दोपहर 1 बजकर 50 मिनट पर हो रही है।
  • इस तिथि का समापन 26 मार्च को सुबह 11 बजकर 48 मिनट पर माना जा रहा है
  • उदया तिथि के अनुसार, चैत्र नवरात्रि में 26 मार्च 2026, गुरुवार को अष्टमी होगी और कन्या पूजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2026 Ashtami Navami Kab Hai Date And Kanya Pujan
Ashtami Navami Kab Hai Date - फोटो : adobe stock

अष्टमी कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
26 मार्च को अष्टमी के दिन सुबह 6 बजकर 18 मिनट से 7:50 तक कन्या पूजन कर सकते हैं। इसके अलावा सुबह 10:55 से दोपहर 3:31 तक का भी शुभ समय बना रहेगा।

Chaitra Navratri 2026 Ashtami Navami Kab Hai Date And Kanya Pujan
Ashtami Navami Kab Hai Date - फोटो : freepik

कब है नवमी 2026 ?
पंचांग के मुताबिक, चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 26 मार्च 2026 को सुबह 11 बजकर 48 मिनट पर शुरू हो रही है। इस तिथि का समापन 27 मार्च 2026 को सुबह 10 बजकर 06 मिनट पर होगा। अब चूंकि राम जी का जन्म अभिजीत मुहूर्त में हुआ था। रामनवमी का पर्व 26 मार्च 2026 को मनाया जाएगा। हालांकि, नवमी कन्या पूजन 27 मार्च 2026 को सुबह 10 बजकर 06 मिनट तक किया जाएगा। इस दौरान चैत्र नवरात्रि 2026 का व्रत पारण भी 27 मार्च को ही किया जाएगा

विज्ञापन
Chaitra Navratri 2026 Ashtami Navami Kab Hai Date And Kanya Pujan
Ashtami Navami Kab Hai Date - फोटो : freepik

नवमी कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
ज्योतिषियों के मुताबिक, 27 मार्च को कन्या पूजन के लिए बेहद शुभ संयोग बन रहे हैं। इस तिथि पर सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ रवि योग का संयोग भी बना रहेगा।

  • अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:02 बजे से 12:51 बजे तक
  • लाभ-उन्नति मुहूर्त- सुबह 07:50 बजे से 09:22 बजे तक
     


Chaitra Navratri 2026: माता रानी को खुश करने के लिए करें ये उपाय, प्रसन्न होंगी देवी और बरसेगी कृपा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed