सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Chaitra Navratri 2026: 26 या 27 मार्च कब है नवमी? जानें किस दिन किया जाएगा नौ दिनों के व्रत का पारण

धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Mehra Updated Mon, 23 Mar 2026 04:16 PM IST
सार

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि को लेकर भक्तों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। आइए जानते हैं चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि किस दिन रहेगी और नौ दिनों के व्रत का पारण किस दिन क्या जाएगा।

विज्ञापन
chaitra navratri 2026 navami kab hai ram navami 2026 date navratri vrat paran ka samay 2026 march
चैत्र नवरात्रि 2026 व्रत पारण का समय - फोटो : Amar Ujala

Chaitra Navratri Vrat Paran Ka Samay 2026: चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि को लेकर भक्तों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। लोगों के मन में ये सवाल आ रहा है कि महा नवमी और राम नवमी 26 मार्च को मनाई जाएगी या 27 मार्च को। पंचांग के अलग-अलग नियमों और मुहूर्त के कारण यह असमंजस बना हुआ है। ऐसे में आइए जानते हैं चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि किस दिन रहेगी और नौ दिनों के व्रत का पारण किस दिन क्या जाएगा।




Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि में करें अपनी राशि के अनुसार उपाय, मां दुर्गा करेंगी हर मनोकामना पूर्ण
Chaitra Navratri 2026 Colors: नवरात्रि में किस दिन पहनें कौन सा रंग? यहां देखें नौ दिनों की पूरी लिस्ट

Trending Videos
chaitra navratri 2026 navami kab hai ram navami 2026 date navratri vrat paran ka samay 2026 march
कब है महानवमी 2026? - फोटो : adobe stock

कब है महानवमी 2026?
द्रिक पंचांग के अनुसार, चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 26 मार्च 2026 को सुबह 11:48 बजे शुरू होकर 27 मार्च 2026 को सुबह 10:06 बजे तक रहेगी। यानी नवमी तिथि दोनों दिनों में पड़ रही है। यही वजह है कि लोग तारीख को लेकर असमंजस में हैं। हालांकि हिंदू धर्म में व्रत और त्योहार मनाने के लिए उदया तिथि को अधिक महत्व दिया जाता है। इस आधार पर नवमी 27 मार्च 2026 को मानी जाएगी, क्योंकि इस दिन सूर्योदय के समय नवमी तिथि विद्यमान रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
chaitra navratri 2026 navami kab hai ram navami 2026 date navratri vrat paran ka samay 2026 march
राम नवमी कब मनाई जाएगी? - फोटो : amar ujala

राम नवमी 2026 कब मनाई जाएगी?
मान्यता के अनुसार भगवान श्रीराम का जन्म अभिजीत मुहूर्त में हुआ था। 26 मार्च को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:02 से 12:51 तक रहेगा और इस समय नवमी तिथि भी प्रभावी होगी। इसी कारण कई विद्वान 26 मार्च को राम नवमी मनाने की सलाह दे हैं, भले ही वह उदया तिथि न हो। वहीं 27 मार्च को भी अभिजीत मुहूर्त रहेगा, लेकिन उस दिन सुबह 10:06 बजे ही नवमी तिथि समाप्त हो जाएगी।

chaitra navratri 2026 navami kab hai ram navami 2026 date navratri vrat paran ka samay 2026 march
नवरात्रि व्रत के पारण का समय - फोटो : adobe stock

नवरात्रि व्रत के पारण का समय
चैत्र नवरात्रि का समापन दशमी तिथि को होता है। शास्त्रों के अनुसार पारण दशमी को करना उचित माना गया है। यदि नवमी दो दिन पड़ती है, तो पहले दिन उपवास रखा जाता है और दूसरे दिन पारण किया जाता है। इस हिसाब से 27 मार्च को नवमी तिथि के समापन (10:09 बजे) के बाद व्रत का पारण किया जाएगा। 
 

विज्ञापन
chaitra navratri 2026 navami kab hai ram navami 2026 date navratri vrat paran ka samay 2026 march
व्रत पारण की विधि - फोटो : adobe stock

व्रत पारण की विधि

  • नवमी के दिन देवी दुर्गा की विधिपूर्वक पूजा करें।
  • षोडषोपचार पूजा के साथ हवन और कन्या पूजन करें।
  • नौ कन्याओं को भोजन कराकर उन्हें वस्त्र, फल और दक्षिणा दें। 
  • साथ ही ब्राह्मणों को भी दान-दक्षिणा दें।



 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed