Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खरना पूजा 2026: कल छठ के दूसरे दिन खाया जाएगा महाप्रसाद, जानें इसकी विधि और महत्व

Fri, 13 Nov 2026 12:14 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 13 Nov 2026 12:14 PM IST
सार

Chhath Puja Kharna 2026: खरना का प्रसाद ग्रहण करने के साथ ही छठ व्रत का सबसे कठिन चरण यानी 36 घंटे का निर्जला उपवास आरंभ हो जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस दिन पूजा के लिए शुभ समय क्या है और पारंपरिक प्रसाद किस तरह तैयार किया जाता है।

विज्ञापन
Chhath Kharna puja 2026 date muhurat vidhi prasad recipe
छठ पूजा 2026 खरना - फोटो : AI

Kharna Puja 2026 Kab Hai: छठ महापर्व के चार दिवसीय अनुष्ठान में खरना का दिन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन छठ व्रती दिनभर बिना अन्न और जल ग्रहण किए उपवास रखते हैं। शाम को सूर्यास्त के बाद भगवान सूर्य और छठी मैया की पूजा-अर्चना कर विशेष प्रसाद अर्पित किया जाता है। खरना का प्रसाद ग्रहण करने के साथ ही छठ व्रत का सबसे कठिन चरण यानी 36 घंटे का निर्जला उपवास आरंभ हो जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि साल 2026 में खरना कब मनाया जाएगा, पूजा के लिए शुभ समय क्या है और इस दिन पारंपरिक प्रसाद किस तरह तैयार किया जाता है।

Trending Videos
Chhath Kharna puja 2026 date muhurat vidhi prasad recipe
छठ पूजा 2026 खरना - फोटो : AI

Kharna Puja Date and Muhurat: कब है खरना पूजा 2026?
मिथिला और महावीर पंचांग के अनुसार, वर्ष 2026 में छठ महापर्व का खरना 14 नवंबर, शनिवार को मनाया जाएगा। इस दिन शाम के समय सूर्यास्त के बाद खरना की पूजा करने का विधान है।

पंचांग के मुताबिक, 14 नवंबर को रांची में सूर्यास्त शाम 5 बजकर 04 मिनट पर होगा। वहीं, पटना में सूर्यदेव शाम 5 बजकर 28 मिनट पर अस्त होंगे। व्रती इन समयों के अनुसार पूजा की तैयारियां पूरी कर सकते हैं।
 

Chhath Kharna puja 2026 date muhurat vidhi prasad recipe
छठ पूजा 2026 खरना पूजा विधि - फोटो : AI

Kharna Puja Vidhi: इस तरह करें खरना की पूजा
सुबह स्नान कर लें व्रत का संकल्प

खरना के दिन व्रती सुबह जल्दी उठकर स्नान करते हैं और स्वच्छ वस्त्र धारण करते हैं। इसके बाद भगवान सूर्य और छठी मैया का स्मरण करते हुए पूरे विधि-विधान से व्रत रखने का संकल्प लिया जाता है। इस दिन सुबह से लेकर शाम की पूजा तक व्रती अन्न और जल का सेवन नहीं करते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chhath Kharna puja 2026 date muhurat vidhi prasad recipe
प्रसाद तैयार करने की करें तैयारी - फोटो : AI

प्रसाद तैयार करने की करें तैयारी
खरना के प्रसाद को विशेष शुद्धता और नियमों का पालन करते हुए बनाया जाता है। इसके लिए घर और रसोई की अच्छी तरह सफाई की जाती है। परंपरा के अनुसार, शाम को मिट्टी के चूल्हे पर आम की लकड़ियों से आग जलाकर प्रसाद तैयार किया जाता है। इस अवसर पर मुख्य रूप से गुड़ की खीर और गेहूं के आटे की रोटी बनाई जाती है।

गुड़ की खीर और रोटी का भोग
खरना के प्रसाद में गुड़ की खीर का विशेष स्थान होता है। इसे अरवा चावल, दूध और गुड़ मिलाकर बनाया जाता है। इस खीर में चीनी का प्रयोग नहीं किया जाता है।

इसके साथ गेहूं के आटे से बिना नमक वाली रोटियां तैयार की जाती हैं। इन्हें शुद्ध घी में सेंकने की परंपरा है। पूजा के भोग में केला और अन्य मौसमी फल भी शामिल किए जाते हैं।

विज्ञापन
Chhath Kharna puja 2026 date muhurat vidhi prasad recipe
सूर्यास्त के बाद करें पूजा-अर्चना - फोटो : AI

सूर्यास्त के बाद करें पूजा-अर्चना
शाम को सूर्यास्त होने के बाद व्रती स्नान करके स्वच्छ कपड़े पहनते हैं। इसके बाद पूजा स्थल पर दीप प्रज्वलित कर भगवान सूर्य और छठी मैया की आराधना की जाती है। इस दौरान गुड़ की खीर, रोटी और फलों का भोग अर्पित किया जाता है। पूजा संपन्न होने के बाद व्रती भगवान का ध्यान करते हुए खरना का प्रसाद ग्रहण करते हैं।

सबसे पहले व्रती ग्रहण करते हैं खरना का प्रसाद
खरना पूजा पूरी होने के बाद प्रसाद खाने की शुरुआत व्रती करते हैं। कई परिवारों में यह परंपरा है कि व्रती शांत वातावरण में एकांत बैठकर प्रसाद ग्रहण करते हैं। उनके प्रसाद खाने के बाद इसे परिवार के अन्य सदस्यों, रिश्तेदारों और आसपास के लोगों में बांटा जाता है।

खरना का प्रसाद ग्रहण करने के बाद ही 36 घंटे के निर्जला व्रत की शुरुआत होती है। इस दौरान व्रती छठी मैया और सूर्यदेव की उपासना करते हुए पूरी श्रद्धा और नियमों के साथ छठ महापर्व के अगले अनुष्ठान संपन्न करते हैं।

छठ पूजा 2026: नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व आज से शुरू, जानिए अर्घ्य देने का समय और परंपरा


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed