Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छठ पूजा 2026: कब दिया जाएगा सूर्य को पहला और दूसरा अर्घ्य, जानें संध्या और उषा अर्घ्य का शुभ समय

Fri, 13 Nov 2026 12:01 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 13 Nov 2026 12:01 PM IST
सार

Chhath Puja 2026: छठ पूजा 2026 का महापर्व 13 नवंबर से शुरू हो चुका है। चार दिवसीय इस पर्व में सूर्यदेव और छठी मैया की पूजा की जाती है। तीसरे दिन संध्या और चौथे दिन उषा अर्घ्य दिया जाता है।

विज्ञापन
Chhath Puja 2026 surya dev arghya time evning and morning in hindi
Chhath Puja 2026 - फोटो : अमर उजाला

Chhath Puja 2026: 13 नवंबर 2026 को नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत हो चुकी है। लोक आस्था का यह पर्व विशेष रूप से संतान की सुख-समृद्धि और लंबी आयु की कामना के लिए मनाया जाता है। इस दौरान महिलाएं संतान की खुशहाली और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए 36 घंटे का निर्जला व्रत रखती हैं। इसे सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में भगवान सूर्य संग उनकी बहन छठी मैया की उपासना का विधान है। इस पर्व के तीसरे दिन डूबते सूर्य को संध्या अर्घ्य देने का खास महत्व होता है। वहीं, अगले दिन यानी चौथे दिन उगते सूर्य को उषा अर्घ्य देने की परंपरा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि, इस साल छठ पूजा का पहला और दूसरा अर्घ्य कब और कितने बजे दिया जाएगा।


छठ पूजा 2026: महिलाएं ही क्यों करती हैं छठ पूजा? जानें इस लोक आस्था के पर्व से जुड़ी दिलचस्प पौराणिक मान्यता

Trending Videos
Chhath Puja 2026 surya dev arghya time evning and morning in hindi
Chhath Puja 2026 - फोटो : AI

15 नवंबर 2026  डूबते सूर्य को अर्घ्य 
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, छठ महापर्व का तीसरा दिन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन व्रती डूबते हुए सूर्य को संध्या अर्घ्य अर्पित करते हैं। इस अवसर पर महिलाएं पूजा सामग्री और मौसमी फलों से सजे सूप को लेकर घाट पर जाती हैं। इस दौरान संपूर्ण विधि से छठी मैया और सूर्यदेव की पूजा की जाती हैं। पंचांग के अनुसार, इस साल 15 नवंबर 2026 को शाम 5 बजकर 27 मिनट पर सूर्यदेव को पहला अर्घ्य दिया जाएगा। 
देवउठनी एकादशी 2026: 19 या 20 नवंबर कब है देवउठनी एकादशी? जानें सही तिथि, पूजा मुहूर्त और 4 सरल उपाय

Chhath Puja 2026 surya dev arghya time evning and morning in hindi
Chhath Puja 2026 - फोटो : AI

16 नवंबर छठ पर्व का चौथा दिन- उषा अर्घ्य 
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, 16 नवंबर को छठ महापर्व का अंतिम दिन होगा। इस दिन व्रती उगते हुए सूर्य को दूसरा अर्घ्य यानी उषा अर्घ्य अर्पित करेंगे। इसके बाद छठी मैया की पूजा-अर्चना की जाएगी। इसी के साथ प्रसाद ग्रहण कर अपने महिलाएं अपने 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण करेंगी। पंचांग के अनुसार, 16 नवंबर को सूर्योदय सुबह 6 बजकर 44 मिनट पर होगा। ऐसे में इस समय उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन किया जाएगा।
छठ पूजा 2026: नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व आज से शुरू, जानिए अर्घ्य देने का समय और परंपरा

विज्ञापन
विज्ञापन
Chhath Puja 2026 surya dev arghya time evning and morning in hindi
Chhath Puja 2026 - फोटो : AI
छठ पूजा 2026 कैलेंडर

नहाय-खाय-
13 नवंबर, शुक्रवार
खरना       - 14 नवंबर, शनिवार 
संध्या अर्घ्य - 15 नवंबर, रविवार
ऊषा अर्घ्य - 16 नवंबर, सोमवार
 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed