Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छठ पूजा 2026: कब दिया जाएगा संध्या और उषा अर्घ्य? जानें पटना, दिल्ली, लखनऊ समेत प्रमुख शहरों का समय

Fri, 13 Nov 2026 03:45 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 13 Nov 2026 03:45 PM IST
सार

छठ पूजा 2026 में संध्या अर्घ्य 15 नवंबर और उषा अर्घ्य 16 नवंबर को दिया जाएगा। द्रिक पंचांग के अनुसार जानें पटना, दिल्ली, लखनऊ समेत प्रमुख शहरों में अर्घ्य देने का सही समय और सूर्य पूजा का महत्व।

विज्ञापन
Chhath Puja 2026 sandhya usha arghya time city wise delhi patna lucknow
छठ पूजा 2026 संध्या और उषा अर्घ्य का समय - फोटो : AI

Chhath Puja Arghya Time 2026: छठ महापर्व में सूर्यदेव की उपासना का विशेष महत्व है। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व में तीसरे दिन डूबते सूर्य को संध्या अर्घ्य और चौथे दिन उगते सूर्य को उषा अर्घ्य अर्पित किया जाता है। इस दौरान व्रती नदी, तालाब या अन्य जलाशयों में खड़े होकर सूर्यदेव को जल और दूध से अर्घ्य देते हैं। छठ पूजा में दोनों समय सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा इस पर्व को विशेष बनाती है।



साल 2026 में छठ महापर्व का संध्या अर्घ्य 15 नवंबर, रविवार को और उषा अर्घ्य 16 नवंबर, सोमवार को दिया जाएगा। हालांकि, दोनों अर्घ्य का समय हर शहर में अलग-अलग रहेगा। ऐसे में आइए जानते हैं पटना, रांची, वाराणसी, लखनऊ, दिल्ली, मुंबई और कोलकाता समेत देश के प्रमुख शहरों में सूर्यास्त और सूर्योदय का समय क्या रहेगा।

Trending Videos
Chhath Puja 2026 sandhya usha arghya time city wise delhi patna lucknow
Chhath Puja 2026: संध्या और उषा अर्घ्य की तारीख - फोटो : AI

Chhath Puja 2026: संध्या और उषा अर्घ्य की तारीख
संध्या अर्घ्य: 15 नवंबर 2026, रविवार

छठ महापर्व के तीसरे दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा है। इसे संध्या अर्घ्य कहा जाता है। इस दिन व्रती पूरे परिवार के साथ नदी, तालाब या जलाशय के किनारे पहुंचते हैं। वहां पानी में खड़े होकर बांस के सूप और दउरा में रखे ठेकुआ, फल, नारियल, गन्ना और अन्य पूजन सामग्री से सूर्यदेव की आराधना करते हैं। इसके बाद सूर्यास्त के समय उन्हें जल और दूध से अर्घ्य अर्पित किया जाता है।

उषा अर्घ्य: 16 नवंबर 2026, सोमवार
छठ महापर्व के चौथे और अंतिम दिन उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इसे उषा अर्घ्य कहते हैं। इस दिन व्रती सुबह सूर्योदय से पहले ही पूजा की सामग्री लेकर घाट पर पहुंच जाते हैं। इसके बाद जल में खड़े होकर सूर्यदेव के उदय होने की प्रतीक्षा करते हैं। सूर्य की पहली किरण दिखाई देने पर उन्हें जल और दूध अर्पित किया जाता है। इसके बाद व्रती पारण करके लगभग 36 घंटे के निर्जला व्रत का समापन करेंगे।

Chhath Puja 2026 sandhya usha arghya time city wise delhi patna lucknow
Chhath Arghya Time 2026: प्रमुख शहरों में संध्या और उषा अर्घ्य का समय - फोटो : AI

Chhath Arghya Time 2026: प्रमुख शहरों में संध्या और उषा अर्घ्य का समय
द्रिक पंचांग के अनुसार, छठ महापर्व 2026 में संध्या अर्घ्य 15 नवंबर (रविवार) और उषा अर्घ्य 16 नवंबर (सोमवार) को दिया जाएगा। दोनों दिनों के लिए प्रमुख शहरों में सूर्यास्त और सूर्योदय का समय इस प्रकार है। 

छठ पूजा 2026: शहरों के अनुसार संध्या और उषा अर्घ्य का समय
 

शहर   संध्या अर्घ्य- 15 नवंबर   उषा अर्घ्य- 16 नवंबर
पटना शाम 5:01 बजे सुबह 6:07 बजे
गया शाम 5:03 बजे    सुबह 6:06 बजे
रांची  शाम 5:04 बजे   सुबह 6:03 बजे
लखनऊ  शाम 5:16 बजे   सुबह 6:26 बजे
वाराणसी  शाम 5:10 बजे   सुबह 6:16 बजे
प्रयागराज   शाम 5:14 बजे   सुबह 6:20 बजे
गोरखपुर  शाम 5:06 बजे   सुबह 6:17 बजे
नई दिल्ली   शाम 5:28 बजे    सुबह 6:44 बजे
कोलकाता   शाम 4:53 बजे   सुबह 5:50 बजे

विज्ञापन
विज्ञापन
Chhath Puja 2026 sandhya usha arghya time city wise delhi patna lucknow
छठ पूजा में डूबते और उगते दोनों सूर्य को अर्घ्य क्यों दिया जाता है? - फोटो : AI

छठ पूजा में डूबते और उगते दोनों सूर्य को अर्घ्य क्यों दिया जाता है?
छठ महापर्व की सबसे खास परंपरा यह है कि इसमें डूबते और उगते दोनों सूर्य की पूजा की जाती है। संध्या अर्घ्य के माध्यम से अस्त होते सूर्य के प्रति आभार जताया जाता है, जबकि उषा अर्घ्य नई सुबह, नई ऊर्जा और जीवन की निरंतरता का प्रतीक माना जाता है।

विज्ञापन
Chhath Puja 2026 sandhya usha arghya time city wise delhi patna lucknow
छठ पूजा में डूबते और उगते दोनों सूर्य को अर्घ्य क्यों दिया जाता है? - फोटो : AI

इस परंपरा के जरिए यह संदेश भी मिलता है कि जीवन में हर अवस्था का सम्मान करना चाहिए। छठ पूजा में सूर्यदेव के साथ छठी मैया की आराधना की जाती है। मान्यता है कि सच्चे मन से पूजा करने पर परिवार को सुख-शांति, संतान सुख और अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिलता है।

छठ महापर्व: जानिए नहाय-खाय, खरना, संध्या ऊषा अर्घ्य समेत पूरी जानकारी

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed