Buy These Things on Dhanteras: त्योहारों का मौसम आरंभ हो चुका है। हर कोई त्योहार को उत्साह और भव्यता के साथ मनाकर खुश होता है। धनतेरस के आरंभ होते हुए दिवाली का पाँच दिवसीय पर्व आरंभ हो जाएगा। लोग अपने उत्साह को रोक नहीं पा रहे हैं और अपनी खरीदारी आरंभ कर चुके हैं। इस वर्ष दीवाली सोमवार, 24 अक्टूबर 2022 को मनाई जाएगी। धनतेरस या धन्वंतरि जयंती या धनत्रयोदशी या धन्वंतरी त्रयोदशी पर्व का प्रथम दिवस माना जाता है। यह दिवाली उत्सव की शुरुआत का प्रतीक है। धनतेरस का त्योहार 23 अक्तूबर को मनाया जाएगा। धनतेरस के दिन सोने-चांदी के सामान की खरीदारी की जाती है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन खरीदारी करने से घर में बरकत आती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि धनतेरस के दिन सोना चांदी या बर्तनों के अलावा भी कुछ विशेष चीजें खरीदना शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं क्या हैं वो खास वस्तुएं जिन्हें धनतेरस पर खरीदने से लाभ होने की संभावना है।
Dhanteras 2022: धनतेरस में सोना-चांदी या बर्तन नहीं, लाएं ये चीजें, होगा फायदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीयंत्र
धनतेरस के दिन लोग सोना चांदी खरीदते हैं। लेकिन इसके अतिरिक्त लोगों को श्रीयंत्र की खरीदारी भी करनी चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार दीपवाली के दिन श्रीयंत्र की पूजा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
झाड़ू
दीपावाली के दौरान साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इसीलिए धार्मिक मान्यता के अनुसार धनतेरस के दिन झाड़ू की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। झाड़ू को माता लक्ष्मी का स्वरूप भी माना जाता है। लेकिन झाड़ू खरीदते समय या ध्यान रखें कि फूल झाड़ू न लें बल्कि सींक वाली झाड़ू खरीदने से घर से दरिद्रता दूर होती है।
मिट्टी के दीये
धनतेरस के दिन मिट्टी के दीये खरीदना भी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन घर में मिट्टी के दीये लाने से सुख समृद्धि बनी रहती है और माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
धनिए के बीज
धनतेरस के दिन धनिए के बीज खरीदना सुख समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार दीवाली की पूजा के दौरान माता लक्ष्मी को धनिया के बीज अर्पित करने के बाद उसे अपनी तिजोरी में रखने से घर में धन धान्य का भंडार रहेगा।