Dhanteras 2025: धनतेरस खरीदारी और नई शुरुआत का पर्व है, जिस पर माता लक्ष्मी और कुबेर महाराज की पूजा की जाती हैं। इस दिन सोना-चांदी खरीदना बेहद शुभ होता है। इसके प्रभाव से घर में बरकत और देवी लक्ष्मी का वास बना रहता है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसलिए इस तिथि पर उनकी उपासना का भी विधान है। इसके प्रभाव से साधक को बेहतर स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिलता है। वहीं धार्मिक ग्रंथों में धनतेरस की महत्ता का भलीभांति जिक्र किया गया है। इस दिन से दिवाली के महापर्व का प्रारंभ होता है, इसलिए लोग इस तिथि पर साज-सज्जा व पूजा पाठ से जुड़ी सामग्रियों की खरीदारी करते है। लेकिन इस दिन इन चीजों को घर लाने से बचना चाहिए अन्यथा धन-दौलत पर इसका प्रभाव पड़ सकता है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
Dhanteras 2025: धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें ये 3 चीजें, घर की बरकत पर पड़ता है प्रभाव
Dhanteras 2025: धनतेरस खरीदारी और नई शुरुआत का पर्व है, जिस पर माता लक्ष्मी और कुबेर महाराज की पूजा की जाती हैं। इस दिन सोना-चांदी खरीदना बेहद शुभ होता है। इसके प्रभाव से घर में बरकत और देवी लक्ष्मी का वास बना रहता है।
धनतेरस 2025
पंचांग के मुताबिक कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 18 अक्तूबर को दोपहर 12:18 मिनट पर प्रारंभ होगी। इसका समापन 19 अक्तूबर को रविवार दोपहर 1:51 मिनट पर होगा। प्रदोष काल को देखते हुए इस बार 18 अक्तूबर 2025 को धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा।
Choti Diwali Horoscope 2025: छोटी दिवाली पर कन्या सहित इन 2 राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, बनेंगे प्रमोशन के योग
- धनतेरस के दिन पूजा और खरीदारी का शुभ मुहूर्त शाम 7 बजकर 16 मिनट से प्रारंभ होगा और रात 8:20 तक बना रहेगा।
- ब्रह्म मुहूर्त- प्रातः 4:43 से 5:33 बजे तक
- अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:43 से दोपहर 12:29 बजे तक
Sankashti Chaturthi 2025: 9 या 10 अक्तूबर कब है संकष्टी चतुर्थी का व्रत ? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि
धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें ये 3 चीजें
- धनतेरस के दिन चाकू, कैंची-सुई आदि नुकीली व धारदार वस्तुएं न खरीदें। यह अशुभ होता है। मान्यता है कि इसके प्रभाव से व्यक्ति के जीवन में नकारात्मकता आती है और घर में कलह बनी रहती है।
- धनतेरस के शुभ अवसर पर भूलकर भी चमड़े की चीजें न खरीदें। इससे दरिद्रता और दुर्भाग्य आता है, साथ ही व्यक्ति के जीवन में समस्याएं बनी रहती हैं। इसके अलावा आप काले रंग का वाहन , वस्त्र व अन्य काली चीजों को भी न खरीदें। यह अशुभ हो सकता है।
- आमतौर पर धनतेरस के दिन प्लास्टिक के डिब्बे व सजावट का सामान खरीदा जाता है। परंतु यह उचित नहीं है। ज्योतिषियों के मुताबिक धनतेरस के दिन प्लास्टिक की वस्तुएं घर लाने से बरकत पर इसका प्रभाव पड़ता है और धन बचत में व्यक्ति समस्याएं झेलता है।

कमेंट
कमेंट X