Easter Sunday 2025: आज है ईस्टर संडे, यहां जानें इसका इतिहास
ईस्टर संडे ईसाई धर्म का एक प्रमुख त्योहार है, जो यीशु मसीह के पुनरुत्थान की स्मृति में मनाया जाता है। आइए जानते हैं कि इस वर्ष ईस्टर संडे कब है और इसकी महत्ता क्या है।
ईस्टर संडे आज यानी 20 अप्रैल को मनाया जाएगा। इससे दो दिन पहले, 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे था, जो प्रभु यीशु के बलिदान की याद दिलाता है।
ईस्टर संडे का महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन प्रभु यीशु मृत्यु के तीन दिन बाद पुनः जीवित हुए थे। इसके बाद उन्होंने चालीस दिनों तक अपने शिष्यों के साथ समय बिताया और लोगों को प्रेम, दया और क्षमा का संदेश दिया। फिर वे स्वर्ग की ओर प्रस्थान कर गए। यही वजह है कि इस चमत्कारी घटना की याद में लोग ईस्टर संडे मनाते हैं।
कैसे मनाया जाता है ईस्टर संडे?
इस पावन दिन पर ईसाई समुदाय के लोग चर्च जाकर प्रार्थना करते हैं और मोमबत्तियां जलाते है। इस दिन लोग एक-दूसरे को त्योहार की शुभकामनाएं देते हैं।
Akshaya Tritiya 2025: कैसे होते हैं अक्षय तृतीया पर जन्म लेने वाले बच्चे? जानें कैसा होता है उनका जीवन
Puja Rules: पूजा करने के बाद गलती से भी नहीं करने चाहिए ये काम, मिल सकते हैं विपरीत परिणाम
ईस्टर की खास परंपरा है कि इस दिन अंडों को रंग-बिरंगे रूप में सजाया जाता है और उपहार के रूप में बांटा जाता है। बाइबल पाठ और आध्यात्मिक गीतों के माध्यम से इस दिन का महत्व और गहराई से महसूस किया जाता है।
Amar Ujala Samwad 2025: अनिरुद्धाचार्य महाराज ने बताया-घर में संत पधारे और हुई ऐसी घटना की बन गए कथावाचक
Rudraksha Wearing Rules: कैसे पहनें रुद्राक्ष? ज्योतिष अनुसार जानिए धारण करने की विधि और नियम
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।