Ganesh Jayanti 2021: आज (15 जनवरी) गणेश जयंती है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, माघ माह में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को माघी गणेश जयंती या माघी गणेश चतुर्थी के नाम से जाना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इसी दिन सबसे पहले गणेश तरंगें धरती पर आईं थीं। इसलिए यह तिथि गणपति महाराज को समर्पित है। इस दिन विघ्नहर्ता गणेश जी का आशीर्वाद पाने के लिए व्रत रखा जाता है। इस व्रत को रखने से भक्तों के सारे संकट दूर हो जाते हैं। आइए जानते हैं गणेश जयंती का शुभ मुहूर्त, व्रत विधि और महत्व...
Ganesh Jayanti 2021: माघी गणेश जयंती आज, विशेष लाभ पाने के लिए इस विधि से करें पूजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणेश जयंती तिथि
चतुर्थी तिथि आरंभ- 14 फरवरी 2021 दिन रविवार को रात 01 बजकर 58 मिनट से।
चतुर्थी तिथि समाप्त- 16 फरवरी 2021 दिन सोमवार प्रातः 3 बजकर 36 मिनट पर।
गणेश जयंती 2021 पूजा मुहूर्त
गणेश जयंती पर दिन के समय पूजन किया जाता है। इस दिन पूजा करने के लिए दिन में 11 बजकर 28 मिनट से दोपहर 01 बजकर 43 मिनट तक शुभ मुहूर्त रहेगा।
इस तरह से पूजा की कुल अवधि 2 घंटे 14 मिनट की रहेगी।
गणेश जयंती की व्रत विधि-
- गणेश जयंती के दिन प्रात: काल स्नान-ध्यान करके गणपति बप्पा के व्रत का संकल्प लें।
- दिन में शुभ मुहूर्त के समय किसी पाटे, चौकी लाल कपड़ा बिछाकर गणेश जी की प्रतिमा या चित्र को स्थापित करें।
- गंगाजल से छिड़काव करें और गणपति बप्पा को प्रणाम करें।
- सिंदूर से गणेश जी को तिलक करें और धूप-दीप जलाएं।
- गणेश भगवान को उनकी प्रिय चीजें मोदक, लड्डू, पुष्प, सिंदूर, जनेऊ और 21 दूर्वा अर्पित करें।
- तत्पश्चात पूरे परिवार सहित गणेश जी की आरती करें।
- कुछ लड्डूओं को प्रतिमा के पास ही छोड़ दें बाकी के लड्डूओं में से सबसे पहले ब्राह्मण को दें बाकी अन्य लोगों में बांट दें।
शास्त्रों के अनुसार, गणेश भगवान बुद्धि के देवता हैं। इन्हें विघ्नहर्ता भी कहा जाता है। ये अपने भक्तों के सारे विघ्नों (संकटों) को दूर करते हैं। ऐसा माना जाता है कि जो भक्त गणेश जयंती के दिन विधिवत, प्रेमपूर्वक गणेश जी का पूजन करते हैं उन्हें सालभर शुभफलों की प्राप्ति होती है। गणपति महाराज की कृपा से जीवन में खुशहाली आती है, व्यक्ति को विघ्न-बाधाओं से मुक्ति मिलती है। गणेश जयंती के दिन भगवान गणेश को लाल वस्त्र, लाल पुष्प, लाल चंदन और लाल मिठाई आदि अर्पित करना चाहिए।