फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Guru Purnima Wishes 2026: इन खास संदेशों से दें गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं, गुरुजनों का करें धन्यवाद

Wed, 29 Jul 2026 06:55 AM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 29 Jul 2026 06:55 AM IST
सार

Guru Purnima Wishes 2026: गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुओं को शुभकामनाएं भेजना, उनके प्रति सम्मान प्रकट करने का एक सुंदर तरीका है। इस गुरु पूर्णिमा, इन शब्दों के माध्यम से अपने गुरुजनों को धन्यवाद कहें और उनके आशीर्वाद से अपने जीवन को सफल और सुखद बनाएं।

विज्ञापन
Guru Purnima Wishes 2026 10 best messages quotes whatsapp fb status greetings for guru purnima
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

Guru Purnima Wishes 2026: हिंदू संस्कृति में गुरु का स्थान ईश्वर से भी ऊंचा माना गया है, क्योंकि वही हमें जीवन जीने की सही दिशा और उद्देश्य समझाते हैं। गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व हमारे जीवन में उन सभी गुरुओं के प्रति आभार व्यक्त करने का विशेष अवसर लेकर आता है, जिन्होंने हमें सही राह दिखाई और अज्ञानता के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर अग्रसर किया।  यह दिन सिर्फ आध्यात्मिक गुरुओं का ही नहीं, बल्कि माता-पिता, शिक्षक और हर उस व्यक्ति का सम्मान करने का है, जिन्होंने किसी न किसी रूप में हमें कुछ सिखाया है। गुरु पूर्णिमा पर हम अपने गुरुओं के प्रति श्रद्धा, प्रेम और कृतज्ञता व्यक्त करते हैं और उनके आशीर्वाद से जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा लेते हैं।

इस खास अवसर पर अपने गुरुओं को शुभकामनाएं भेजना, उनके प्रति सम्मान प्रकट करने का एक सुंदर तरीका है। एक सच्चे दिल से भेजा गया संदेश न केवल आपके भावों को व्यक्त करता है, बल्कि आपके रिश्ते को और भी मजबूत बनाता है। इस गुरु पूर्णिमा, इन शब्दों के माध्यम से अपने गुरुजनों को धन्यवाद कहें और उनके आशीर्वाद से अपने जीवन को सफल और सुखद बनाएं।

Guru Purnima Wishes 2026 10 best messages quotes whatsapp fb status greetings for guru purnima
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

गुरु की वाणी में ज्ञान का प्रकाश होता है,
उनके आशीर्वाद से जीवन खास होता है।
जो दिखाए सही राह अंधेरे रास्तों में,
ऐसे गुरु को हमारा शत-शत प्रणाम होता है।
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं।

Guru Purnima Wishes 2026 10 best messages quotes whatsapp fb status greetings for guru purnima
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

गुरु वो दीप हैं जो जीवन रोशन कर जाते हैं,
अज्ञान के अंधेरे को पल में मिटा जाते हैं।
जिनके चरणों में मिलता है सफलता का सार,
ऐसे गुरु को नमन बार-बार।
गुरु पूर्णिमा की मंगलकामनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Guru Purnima Wishes 2026 10 best messages quotes whatsapp fb status greetings for guru purnima
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

मां देती है जन्म, गुरु देते हैं पहचान,
गुरु के ज्ञान से बढ़ता है जीवन का सम्मान।
उनके आशीष से हर सपना साकार हो जाए,
खुशियों से भरा आपका हर एक अरमान हो जाए।
गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं।

विज्ञापन
Guru Purnima Wishes 2026 10 best messages quotes whatsapp fb status greetings for guru purnima
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

ज्ञान की ज्योति जलाने वाले गुरु को प्रणाम है,
जीवन की राह दिखाने वाले गुरु को प्रणाम है।
आपके आशीर्वाद से हर कदम सफलता पाए,
गुरु पूर्णिमा का ये पर्व खुशियां लेकर आए।
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed