फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan 2026: कल से शुरू होगा सावन, जानें 4 या 5 कितने होंगे सोमवार और कैसे करें पूजा

Wed, 29 Jul 2026 11:24 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 29 Jul 2026 11:24 AM IST
सार

Sawan 2026: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन में सच्चे मन से शिव पूजा करने से महादेव शीघ्र प्रसन्न होते हैं। इसके प्रभाव से सभी मनोकामनाएं पूर्ण और जीवन में सुख-समृद्धि वास करती हैं।
 

विज्ञापन
Sawan 2026 start and end date know sawan somwar date list and puja vidhi
Sawan 2026 - फोटो : अमर उजाला AI

Sawan 2026: शिव भक्तों का प्रिय महीना सावन 30 जुलाई 2026 से शुरू हो रहा है, जिसकी धूम अगस्त के अंत तक बनी रहेगी। इस पूरी अवधि में महादेव की पूजा-अर्चना और उनसे जुड़े विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं।  इसके अलावा शिवालयों में भगवान शिव की कृपा और मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए श्रद्धालु जलाभिषेक करेंगे। वहीं, देशभर में कांवड़ यात्रा की भी रौनक देखने को मिलेगी। महादेव की भक्ति को समर्पित यह पावन महीना न केवल धार्मिक अनुष्ठानों से भरा होता है, बल्कि आत्मशुद्धि, संयम और आध्यात्मिक साधना के लिए भी बेहद खास माना जाता है। इस दौरान आने वाले सोमवार का भी विशेष महत्व होता है, जो प्रभु की कृपा पाने के लिए शानदार अवसर माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि, सावन 2026 में कितने सोमवार पड़ेंगे और भगवान शिव की पूजा की सही विधि क्या है।


Sawan Month Calendar 2026: सावन सोमवार और हरियाली तीज से लेकर ग्रहण तक, यहां देखें पूरा कैलेंडर
Sawan Calendar 2026: दुर्लभ संयोग में होगा महादेव का प्रिय महीना सावन, देखें पूरा कैलेंडर

Sawan 2026 start and end date know sawan somwar date list and puja vidhi
Sawan 2026 - फोटो : AI
सावन सोमवार 2026 की तिथियां
  • पहला सावन सोमवार: 3 अगस्त 2026
  • दूसरा सावन सोमवार: 10 अगस्त 2026
  • तीसरा सावन सोमवार: 17 अगस्त 2026
  • चौथा सावन सोमवार: 24 अगस्त 2026
Sawan 2026 start and end date know sawan somwar date list and puja vidhi
Sawan 2026 - फोटो : freepik

सावन सोमवार की पूजा विधि

  • सबसे पहले भगवान शिव का ध्यान करते हुए शिवलिंग पर शुद्ध जल और गंगाजल अर्पित करें।
  • इसके बाद दही, दूध, घी और शक्कर से विधिवत अभिषेक करें, फिर एक बार दोबारा गंगाजल अर्पित कर अभिषेक पूर्ण करें।
  • अब शिवलिंग पर शहद चढ़ाएं। धार्मिक मान्यता है कि इससे उत्तम स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।
  • इसके बाद भगवान शिव को बेलपत्र अर्पित करें और 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करें।
  • अब चावल, मौसमी फल और अपनी नैवेद्य अर्पित करें तथा भगवान शिव से सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें।
  • इसके बाद घी का दीपक और धूपबत्ती जलाकर भगवान शिव की विधिवत आरती करें।
  • अंत में 'ॐ नमः शिवाय' और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें और फिर महादेव की आरती कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan 2026 start and end date know sawan somwar date list and puja vidhi
Sawan 2026 - फोटो : adobe

क्या कहती हैं मान्यताएं 
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन में भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना करने से मनचाहा जीवन साथी पाने की कामना पूरी होती हैं। इसके अलावा विवाह संबंधी बाधाएं भी दूर होने लगती हैं। इस समय जलाभिषेक करने से घर-परिवार में सुख, शांति तथा समृद्धि का वास बना रहता है। वहीं प्रभु को बैलपत्र चढ़ाने से कार्यों में आ रही रुकावटें दूर होती हैं और शहद चढ़ाने से सेहत की परेशानियों का भी निवारण होता है।
Sawan 2026: इन 3 राशि वालों की पूरे सावन चमकेगी किस्मत, करियर से लेकर निवेश तक मिलेंगे मनचाहे परिणाम
Sawan 2026: 30 जुलाई से सावन का महीना शुरू, इन राशियों पर भोलेनाथ हमेशा रहते हैं मेहरबान
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed