Raksha Bandhan Wishes For Brother Sister: हर वर्ष सावन पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है। इस अवसर पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके अच्छे स्वास्थ्य, उज्ज्वल भविष्य और सुख-समृद्धि की प्रार्थना करती हैं। भाई भी बहन के स्नेह को स्वीकार करते हुए हमेशा उसका साथ देने और उसकी रक्षा करने का संकल्प लेता है।
Raksha Bandhan Wishes: राखी के त्योहार पर भाई-बहन को भेजें ये खास शुभकामना संदेश, रिश्ते में घुलेगी मिठास
Raksha Bandhan 2026 Wishes: रक्षाबंधन के खास अवसर पर अपने भाई या बहन को इस खास अंदाज में शुभकामनाएं भेजें। दिल से लिखे ये प्यारे संदेश आपके रिश्ते में और मिठास घोल सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कभी नोकझोंक, कभी तकरार,
फिर भी सबसे खूबसूरत होता है भाई-बहन का प्यार।
इस रिश्ते की मिठास यूं ही बनी रहे,
हर चेहरे पर मुस्कान सजी रहे।
रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं
राखी की डोर में बंधा प्यार रहे,
भाई-बहन का रिश्ता सदा बरकरार रहे।
हर दिन नई खुशियां दस्तक दें,
जीवन में सुख-समृद्धि अपार रहे।
रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं
बहन की दुआओं का असर बना रहे,
भाई के सिर पर खुशियों का साया रहे।
प्यार की ये डोर कभी न टूटे,
रिश्ता हर पल और मजबूत बने।
रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं
बचपन की यादों से सजा ये त्योहार,
साथ निभाने का खूबसूरत इकरार।
राखी के रंग में घुल जाए प्यार,
भाई-बहन का रिश्ता रहे सदा शानदार।
रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं