पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan 2026: जुलाई में इस दिन से शुरू होगा सावन, जानें कितने पड़ेंगे सोमवार और कब है सावन शिवरात्रि

Mon, 29 Jun 2026 03:09 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 29 Jun 2026 03:09 PM IST
सार

Sawan 2026: सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति के लिए जाना जाता है। इस समय शिव पूजा, महामृत्युंजय मंत्र जाप और व्रत रखने से जीवन की बाधाएं धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं।
 

विज्ञापन
kab shuru hoga Sawan 2026 start date Sawan Somwar List and Shubh Yog
Sawan 2026 - फोटो : अमर उजाला

Sawan 2026: जल्द शिव भक्तों का इंतजार खत्म होने वाला है, क्योंकि जुलाई 2026 में महादेव का प्रिय माह सावन प्रारंभ होगा। मान्यता है कि, सावन के दौरान भगवान शिव अपनी ससुराल यानी पृथ्वी लोक पर आते हैं और अपने भक्तों पर विशेष कृपा बरसाते हैं। शास्त्रों में भी इस पूरे महीने का विशेष महत्व बताया गया है, जो शिव पूजा, रुद्राभिषेक, व्रत और मंत्र जाप के लिए अत्यंत लाभकारी है। सावन में की गई शिव साधना व्यक्ति को जीवन के कष्टों से मुक्ति दिलाने और नकारात्मक प्रभावों को दूर करने में सहायक होती है। यही कारण है कि शिव भक्त पूरे वर्ष इस महीने का इंतजार करते हैं। आइए जानते हैं साल 2026 में सावन कब शुरू होगा, कितने सावन सोमवार पड़ेंगे और सावन शिवरात्रि की सही तिथि क्या रहेगी।

kab shuru hoga Sawan 2026 start date Sawan Somwar List and Shubh Yog
Sawan 2026 - फोटो : अमर उजाला

कब से शुरू होगा सावन 2026?
वैदिक पंचांग के अनुसार, वर्ष 2026 में सावन मास की शुरुआत 30 जुलाई 2026 से होगी। यह पवित्र महीना लगभग एक महीने तक चलेगा और इसका समापन 28 अगस्त 2026 को होगा। हिंदू धर्म में सावन को चातुर्मास का दूसरा महीना माना जाता है, जो तपस्या और आध्यात्मिक ऊर्जा बढ़ाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है।

kab shuru hoga Sawan 2026 start date Sawan Somwar List and Shubh Yog
Sawan 2026 - फोटो : adobe

सावन सोमवार 2026 

  • पहला सावन सोमवार- 3 अगस्त 2026
  • दूसरा सावन सोमवार -10 अगस्त 2026
  • तीसरा सावन सोमवार - 17 अगस्त 2026
  • चौथा सावन सोमवार - 24 अगस्त 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
kab shuru hoga Sawan 2026 start date Sawan Somwar List and Shubh Yog
Sawan 2026 - फोटो : adobe
पहले सावन सोमवार पर बन रहे शुभ योग
साल 2026 का पहला सावन सोमवार 3 अगस्त को पड़ रहा है, जो धार्मिक दृष्टि से काफी खास माना जा रहा है। यह दिन श्रावण कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि पर आएगा। ज्योतिष गणना के अनुसार इस दिन उत्तरभाद्रपदा और रेवती नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। इसके साथ ही सुकर्मा योग और धृति योग का निर्माण भी होगा, जिससे दिन की शुभता कई गुना बढ़ जाएगी। 
  • ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04:26 से 05:14 तक
  • अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:07 से 12:59 तक
  • अमृत काल - शाम 05:07 से 06:44 तक
विज्ञापन
kab shuru hoga Sawan 2026 start date Sawan Somwar List and Shubh Yog
Sawan 2026 - फोटो : adobe

सावन शिवरात्रि 2026 ?
सावन महीने में आने वाली सावन शिवरात्रि का विशेष धार्मिक महत्व होता है। वर्ष 2026 में सावन शिवरात्रि 12 अगस्त को मनाई जाएगी। पंचांग के अनुसार श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 11 अगस्त को सुबह 4 बजकर 54 मिनट से शुरू होगी, जो 12 अगस्त को सुबह 1 बजकर 52 मिनट पर समाप्त होगी। इसी अवसर पर देशभर में निकलने वाली कांवड़ यात्रा का समापन भी होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed