फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करवा चौथ 2026: विदेशों में कब निकलेगा करवा चौथ का चांद? यहां देखें शहरों के अनुसार समय

Wed, 28 Oct 2026 11:45 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 28 Oct 2026 11:45 AM IST
सार

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ का पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए खास है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र, सेहत और सुख-समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। यह पर्व विदेशों में भी मनाया जाता है। आइए जानें अमेरिका और कनाडा में चंद्रोदय का समय।

विज्ञापन
Karwa Chauth 2026 Date Moonrise Time Puja Muhurat In USA And Canada
करवा चौथ 2026 - फोटो : अमर उजाला AI

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ का पर्व हर सुहागिन महिला के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र, तरक्की, सेहत और सुख-समृद्धि की कामना के साथ निर्जला व्रत रखती हैं। प्रेम-समर्पण का प्रतीक यह पर्व न केवल भारत, बल्कि विदेशों में भी धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल भारत में 29 अक्तूबर को करवा चौथ मनाया जा रहा है। हालांकि, अमेरिका और कनाडा में एक दिन पहले यह व्रत रखा जाता है, जहां 28 अक्तूबर को करवा चौथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर महिलाएं विधि-विधान से पूजा-अर्चना करती हैं और चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत खोलती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस बार अमेरिका और कनाडा के प्रमुख शहरों में करवा चौथ का चांद किस समय निकलेगा।


करवा चौथ 2026: पीरियड्स में करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं? जानें जवाब और इससे जुड़े जरूरी नियम

Trending Videos
Karwa Chauth 2026 Date Moonrise Time Puja Muhurat In USA And Canada
Karwa Chauth 2026 - फोटो : Instagram
करवा चौथ पर अमेरिका में कब निकलेगा चांद?
शहर और चांद निकलने का समय
  • न्यूयॉर्क-रात 7:35 बजे
  • वाशिंगटन डीसी-रात 7:55 बजे
  • शिकागो-रात 7:27 बजे
  • सिएटल-रात 7:24 बजे
  • फीनिक्स-रात 7:40 बजे
  • लॉस एंजिल्स-रात 8:03 बजे
  • सैन जोस-रात 8:07 बजे

करवा चौथ व्रत 2026: यहां जानें पूजा की सरल विधि, पूजन सामग्री, कथा और प्रमुख शहरों में चंद्रोदय का समय

Karwa Chauth 2026 Date Moonrise Time Puja Muhurat In USA And Canada
Karwa Chauth 2026 - फोटो : Instagram
  • सैन फ्रांसिस्को-रात 8:08 बजे
  • डलास-रात 8:38 बजे
  • ह्यूस्टन-रात 8:41 बजे
  • अटलांटा-रात 8:43 बजे
  • बोस्टन-रात 7:16 बजे
  • फिलाडेल्फिया    -रात 7:43 बजे
  • मियामी-रात 8:49 बजे

करवा चौथ 2026: करवा चौथ पर कब सुनें कथा और कितने बजे निकलेगा चांद? सरगी से पूजा तक जानें जरूरी सवालों के जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
Karwa Chauth 2026 Date Moonrise Time Puja Muhurat In USA And Canada
Karwa Chauth 2026 - फोटो : Instagram
करवा चौथ पर कनाडा में कब निकलेगा चांद?
  • टोरंटो : रात 7:45 बजे )
  • ब्रैम्पटन : रात 7:46 बजे 
  • वैंकूवर : रात 7:18 बजे 
  • कैलगरी: रात 7:29 बजे 
  • ओटावा : रात 7:15 बजे 
  • मॉन्ट्रियल: रात 7:05 बजे 
  • एडमंटन : रात 6:59 बजे 
विज्ञापन
Karwa Chauth 2026 Date Moonrise Time Puja Muhurat In USA And Canada
Karwa Chauth 2026 - फोटो : adobe stock
चांद दिखने पर कैसे करें पूजा?
  • करवा चौथ के दिन चांद दिखाई देने पर व्रत रखने वाली महिलाएं सबसे पहले चंद्रदेव के दर्शन करें और उन्हें साफ जल अर्पित करें। 
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चंद्रदेव को जल अर्पित करने और विधि-विधान से पूजा करने से सुख-समृद्धि की कामना की जाती है। 
  • इसके बाद एक छलनी लें और उसमें दीपक जलाकर अपने पति के सामने खड़ी हो जाएं।
  • अब सबसे पहले छलनी से चंद्रदेव को देखें और फिर उसी छलनी से अपने पति का चेहरा देखें। 
  • इसके बाद पति की आरती उतारें, उन्हें तिलक लगाएं और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लें। 
  • इस दौरान पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि की कामना करें। 
  • पूजा की सभी रस्में पूरी होने के बाद पति के हाथों से पानी पीकर अपने व्रत का पारण करें।
  • इसके बाद भोजन ग्रहण करें और परिवार के साथ इस त्योहार की खुशियां मनाएं।

क्यों मनाया जाता है करवा चौथ और क्या है सरगी का महत्व ? जानें पूजा विधि और शहरों में चंद्रोदय का समय

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed