सब्सक्राइब करें

Krishna Janmashtami 2019: श्रीकृष्ण का श्रृंगार करते वक्त ये पांच चीजें जरूर रखें

धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत राय Updated Fri, 23 Aug 2019 11:48 AM IST
विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2019 include these 5 things during celebration
भगवान कृष्ण - फोटो : Social media

भगवान श्रीकृष्ण का नाम आते ही हमारे मन में जो आभा उभरती है। उसमें मस्तक पर मोर पंख, हाथों में बांसुरी लिए हुए श्रीकृष्ण नजर आते हैं। 23 अगस्त को पूरे देश में जन्माष्टमी धूम-धाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर भगवान श्रीकृष्ण का अलग-अलग आभूषणों से श्रृंगार किया जाता है। तो आइए जानते हैं भगवान कृष्ण के श्रृंगार के लिए कौन-कौन सी चीजें जरूरी हैं। 

मनचाहा जीवनसाथी और सुखी वैवाहिक जीवन पाने के लिए इस जन्माष्टमी मथुरा में कराएं राधा-कृष्ण युगल पूजा- 24 अगस्त 2019 (विज्ञापन)

Trending Videos
Krishna Janmashtami 2019 include these 5 things during celebration
भगवान कृष्ण - फोटो : Social media

भगवान श्रीकृष्ण के माथे पर मौजूद मोरपंख से जुड़ी एक कहानी है। ऐसा कहा जाता है कि राधा रानी के महल में ढेर सारे मोर रहते थे। जब वह भगवान श्रीकृष्ण के बांसुरी की धुन पर नृत्य करती थीं तो उनके साथ महल के मोर भी नाचा करते थे। एक दिन किसी मोर का पंख नाचते समय जमीन पर गिर गया, जिसे भगवान श्रीकृष्ण ने उठाकर अपने माथे पर सजा लिया। भगवान कृष्ण के माथे पर मौजूद मोर का पंख राधा के प्रेम की निशानी मानी जाती है। 

मनचाहा जीवनसाथी और सुखी वैवाहिक जीवन पाने के लिए इस जन्माष्टमी मथुरा में कराएं राधा-कृष्ण युगल पूजा- 24 अगस्त 2019 (विज्ञापन)

विज्ञापन
विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2019 include these 5 things during celebration
भगवान कृष्ण - फोटो : Social media

एक ऐसी ही ज्योतिषीय गणना यह भी है कि भगवान कृष्ण की कुंडली में कालसर्प का दोष था। इसलिए वह हमेशा अपने मुकुट में मोर का पंख धारण करते थे। हम सभी जानते हैं कि मोर और सांप के बीच दुश्मनी है। इसलिए मस्तक पर मोर मुकुट धारण करने से कालसर्फ योग का दोष कम होता है। जैसे भगवान राम की पहचान उनकी धनुष से है तो उसी तरह श्रीकृष्ण की पहचान बंसी से है। भगवान कृष्ण की बांसुरी की मीठी संगीत सुनकर गोपियां उनकी ओर दौड़ी चली आती थीं। जन्माष्टमी के उत्सव में भगवान कृष्ण के श्रृंगार की सामग्री में बांसुरी को शामिल किया जाता है। 

मनचाहा जीवनसाथी और सुखी वैवाहिक जीवन पाने के लिए इस जन्माष्टमी मथुरा में कराएं राधा-कृष्ण युगल पूजा- 24 अगस्त 2019 (विज्ञापन)

Krishna Janmashtami 2019 include these 5 things during celebration
भगवान कृष्ण - फोटो : Social media

बाल गोपाल को माखन बहुत प्रिय है। कहा जाता है कि जिस रात कान्हा का जन्म हुआ उस रात को नंद गांव की गोपियों ने सपना देखा कि कान्हा उनसे माखन मांग रहे हैं। भगवान श्रीकृष्ण के भोग में माखन-मिसरी को जरूर शामिल करना चाहिए। प्रेम पूर्वक माखन मिसरी का भोग लगाने से आरोग्य की प्राप्ति होती है। इसके अलावा भगवान श्रीकृष्ण को झूला या पालना भेंट करें। इससे प्रेम और आनंद की प्राप्ति होती है। 

मनचाहा जीवनसाथी और सुखी वैवाहिक जीवन पाने के लिए इस जन्माष्टमी मथुरा में कराएं राधा-कृष्ण युगल पूजा- 24 अगस्त 2019 (विज्ञापन)

विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2019 include these 5 things during celebration
भगवान कृष्ण - फोटो : Social media

जन्मोत्सव के दौरान भगवान के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल को पंचामृत से नहाने के बाद पीले रंग का वस्त्र जरूर पहनाएं। भगवान को पितांबर वस्थ बहुत प्रिय हैं। क्योंकि यह प्रेम और वैराग्य का प्रतीक है। इसके अलावा भगवान श्रीकृष्ण के साथ पूजा में बछड़े के अलावा गाय की भी पूजा करें। ऐसा करना सुख-समृद्धि दायक माना जाता है। गाय भगवान के सहचर हैं। भगवान धर्म रूपी गौ के रक्षक हैं। 

मनचाहा जीवनसाथी और सुखी वैवाहिक जीवन पाने के लिए इस जन्माष्टमी मथुरा में कराएं राधा-कृष्ण युगल पूजा- 24 अगस्त 2019 (विज्ञापन)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed