{"_id":"6038c99037668d5db546ed31","slug":"mahashivratri-2021-remember-these-five-things-during-the-worship-of-lord-shiva","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mahashivratri 2021: महाशिवरात्रि में भगवान शिव की पूजा में जरूर रखें इन पांच बातों का ध्यान","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Mahashivratri 2021: महाशिवरात्रि में भगवान शिव की पूजा में जरूर रखें इन पांच बातों का ध्यान
Mahashivratri 2021: महाशिवरात्रि 11 मार्च को है। यह भगवान शिव को समर्पित पर्व है। इस दिन भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए शिवभक्त उनकी विधि-विधान से पूजा करते हैं। धार्मिक मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन व्रत रखने से जातकों की सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। लेकिन भगवान शिव की पूजा में कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। भगवान शिव को पूजा में ये पांच चीजें भलकर भी अर्पित न करें-
2 of 6
महाशिवरात्रि 2021
- फोटो : सोशल मीडिया
1. महाशिवरात्रि के दिन शिव पूजा में भगवान शिव को टूट हुए अक्षत भूलकर भी नहीं चढ़ाने चाहिए। टूटा हुआ चावल अपूर्ण और अशुद्ध होता है इसलिए यह शिव जी को नही चढ़ाया जाता है। इसलिए पूजा में उपयोग होने वाले अक्षत साबूत होने चाहिए।
3 of 6
महाशिवरात्रि 2021
- फोटो : Social media
2. महाशिवरात्रि पूजा पर भगवान शिव को भूल से भी तुलसी नहीं चढ़ाना चाहिए। तुलसी को हिन्दू धर्म में विशेष महत्व होता है और सभी तरह की पूजा और शुभ कार्यों में इसका प्रयोग होता है, लेकिन तुलसी को भगवान शिव पर चढ़ाना मना है। भगवान शिव को पूजा में बेल पत्र चढ़ाना चाहिए। तुलसी माता का संबंध भगवान विष्णु जी से है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
महाशिवरात्रि 2021
- फोटो : अमर उजाला
3. महाशिवरात्रि पर शिव उपासना में शंख का इस्तेमाल वर्जित माना गया है। दरअसल इसके पीछे एक पौराणिक कथा है। भगवान शिव ने शंखचूड़ नाम के असुर का वध किया था, जो भगवान विष्णु का भक्त था। शंख को उसी असुर का प्रतीक माना जाता है, इसलिए शिवजी की पूजा में शंख का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 6
महाशिवरात्रि 2021
- फोटो : Social media
4. महाशिवरात्रि के दिन जगत के संहारक भोलेनाथ को कुमकुम नहीं चढ़ाना चाहिए। कुमकुम सौभाग्य का प्रतीक होता है जबकि भगवान शिव वैरागी हैं इसलिए शिव जी को कुमकुम नहीं चढ़ना चाहिए। साथ ही शिवलिंग पर हल्दी भी न चढ़ाएं।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।