सब्सक्राइब करें

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर किस समय होगी पूजा और कब करें जलाभिषेक ? जानें शुभ मुहूर्त

धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 13 Feb 2026 01:56 PM IST
सार

Mahashivratri 2026: इस वर्ष महाशिवरात्रि 15 फरवरी 2026 को मनाई जा रही है। इस खास अवसर पर देशभर के शिव मंदिरों में पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन व दान-दक्षिणा जैसे पुण्य कार्य किए जाते हैं। साथ ही शिव बारात भी निकाली जाती है, जिसका विशेष महत्व होता है।
 

विज्ञापन
Mahashivratri 2026 Shubh Muhurat Puja vidhi and nishita kaal time in hindi
Mahashivratri 2026 - फोटो : अमर उजाला

Mahashivratri 2026 Shubh Muhurat: 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जा रहा है। यह दिन शिव भक्तों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इस शुभ अवसर पर भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि, इस दिन शिवलिंग पर बेलपत्र, दूध, शहद और चंदन लगाने से साधक के दुखों का अंत होता है। साथ ही जलाभिषेक करने से महादेव शीघ्र प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाते हैं। शास्त्रों में महाशिवरात्रि को शिव और पार्वती के मिलन का प्रतीक माना गया है। इसलिए इस खास उपलक्ष्य में देशभर के मंदिरों में शिव बारात और रात्रि जागरण का आयोजन किया जाता है। ऐसे में आइए इस दिन के महत्व, पूजन, शुभ मुहूर्त और प्रभु के भोग को जानते हैं।



Mahashivratri Vrat: पहली बार रख रहे हैं शिवरात्रि का व्रत? रखें इन नियमों का ध्यान

Trending Videos
Mahashivratri 2026 Shubh Muhurat Puja vidhi and nishita kaal time in hindi
Mahashivratri 2026 - फोटो : अमर उजाला

महाशिवरात्रि 2026 तिथि 

  • फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 15 फरवरी 2026 को शाम 5 बजकर 4 मिनट पर हो रही है।
  • इस तिथि का समापन 16 फरवरी को शाम 5 बजकर 34 मिनट पर होगा।
  • इस वर्ष महाशिवरात्रि 15 फरवरी 2026 को मान्य होगी।


Mahashivratri 2026: सर्वार्थ सिद्धि योग में महाशिवरात्रि, इन चीजों का दान करने से महादेव की बरसेगी अपार कृपा

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahashivratri 2026 Shubh Muhurat Puja vidhi and nishita kaal time in hindi
Mahashivratri 2026 - फोटो : अमर उजाला

महाशिवरात्रि 4 प्रहर पूजा मुहूर्त 

  • रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय - शाम 06:39 से 09:45
  • रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय -शाम 09:45 से 12:52
  • रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय - सुबह 12:52 से 03:59
  • रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय - सुबह 03:59 से 07:06 

 

चार प्रहर की पूजा में मंत्र जाप 

  • प्रथम प्रहर का मंत्र- 'ह्रीं ईशानाय नमः'
  • दूसरे प्रहर मंत्र- 'ह्रीं अघोराय नम:'
  • तीसरे प्रहर मंत्र- 'ह्रीं वामदेवाय नमः'
  • चौथे प्रहर मंत्र- 'ह्रीं सद्योजाताय नमः

Mahashivratri 2026 Shubh Muhurat Puja vidhi and nishita kaal time in hindi
Mahashivratri 2026 - फोटो : अमर उजाला

निशिता काल 
महाशिवरात्रि के दिन निशिता काल का शुभ मुहूर्त रात 11 बजकर 55 मिनट से दोपहर 12 बजकर 56 मिनट तक रहने वाला है। यह समय महादेव की पूजा के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। साथ ही यह अवधि जलाभिषेक व रुद्राभिषेक के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है।

विज्ञापन
Mahashivratri 2026 Shubh Muhurat Puja vidhi and nishita kaal time in hindi
महाशिवरात्रि 2026 - फोटो : Amar Ujala

व्रत पारण समय
महाशिवरात्रि व्रत का पारण अगले दिन 16 फरवरी 2026 को सुबह 6 बजकर 42 मिनट से लेकर दोपहर 3 बजकर 10 मिनट तक किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed