मौनी अमावस्या आज है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, माघ माह की अमावस्या को मौनी अमावस्या कहते हैं। धार्मिक दृष्टि से यह तिथि बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। मौनी अमावस्या के दिन मौन रहकर किसी पवित्र नदी अथवा जलकुंड में स्नान और दान करने का विशेष महत्व माना गया है। ऐसी मान्यता है कि अगर इस अमावस्या पर मौन रहें तो इससे अच्छे स्वास्थ्य और ज्ञान की प्राप्ति होती है। ग्रह दोष दूर करने के लिए भी ये अमावस्या खास मानी गई है। आइए जानते हैं मौनी अमावस्या का मुहूर्त और महत्व क्या है।
Mauni Amavasya 2021: मौनी अमावस्या आज, इन चीजों का जरूर करें दान, जानें मुहूर्त और व्रत विधि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौनी अमावस्या 10 फरवरी 2021 को 01 बजकर 10 मिनट से 11 फरवरी 2021 की रात 12 बजकर 27 मिनट तक रहेगी।
- सुबह या शाम को स्नान के पहले संकल्प लें।
- पहले जल को सिर पर लगाकर प्रणाम करें फिर स्नान करें।
- साफ कपड़े पहनें और जल में काले तिल डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें।
- फिर मंत्र जाप करें और सामर्थ्य के अनुसार वस्तुओं का दान करें।
- इस दिन क्रोध करने से बचें।
- किसी को अपशब्द न कहें।
- मौनी अमावस्या के दिन ईश्वर का ध्यान करें।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन पितरों का तर्पण करने से पितृ दोष से मुक्ति मिल जाती है। मौनी अमावस्या पर किये गये दान-पुण्य का फल सौ गुना ज्यादा मिलता है। कहा जाता है कि इस दिन गंगा का जल अमृत से समान होता है। मौनी अमावस्या को किया गया गंगा स्नान अद्भुत पुण्य प्रदान करता है।
मौनी अमावस्या के दिन गंगा स्नान के पश्चात तिल, तिल के लड्डू, तिल का तेल, आंवला, कंबल, वस्त्र, अंजन, दर्पण, स्वूर्ण और दूध देने वाली गाय का दान करना ज्यादा फलदायी रहेगा।