सब्सक्राइब करें

Nautapa 2026: सूर्य को प्रसन्न करने के लिए नौतपा में करें ये खास उपाय, बढ़ेगा सम्मान और मिलेगा शुभ फल

धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Megha Kumari Updated Thu, 28 May 2026 12:07 PM IST
सार

Nautapa 2026 Astro Remedies: इस साल 25 मई से नौतपा की शुरुआत हो चुकी है जो 2 जून तक रहेगा। इन नौ दिनों में सूर्यदेव को प्रसन्न करने के लिए कुछ खास उपाय करना लाभकारी होता है।

विज्ञापन
Nautapa 2026 Astro Remedies for surya blessings know nautapa me kya kare
Nautapa 2026 - फोटो : अमर उजाला

Nautapa 2026 Astro Remedies: वर्तमान में नौतपा जारी है, जो 2 जून 2026 तक रहने वाला है। मान्यता है कि, नौतपा के इन नौ दिनों में सूर्य देव का प्रभाव सबसे अधिक होता है, क्योंकि वह पृथ्वी के काफी निकट माने जाते हैं। यही वजह है कि, इस अवधि में तेज गर्मी और प्रचंड धूप का असर देखने को मिलता है। हालांकि, धार्मिक दृष्टि से यह समय विशेष फलदायी माना गया है। कहा जाता है कि, नौतपा के दौरान किए गए पूजा-पाठ, दान और कुछ सरल उपायों का कई गुना शुभ फल प्राप्त होता है। साथ ही यह समय सूर्य की विशेष कृपा पाने के लिए लाभकारी है। ज्योतिष अनुसार, सूर्य देव को आत्मविश्वास, मान-सम्मान और नेतृत्व क्षमता का कारक ग्रह है। यदि कुंडली में सूर्य मजबूत हो, तो व्यक्ति को समाज में प्रतिष्ठा व सभी जगह सम्मान प्राप्त होता है। ऐसे में नौतपा के दौरान कुछ आसान उपाय करके सूर्य देव की विशेष कृपा पाई जा सकती हैं।



घर की छत पर हनुमान ध्वज और द्वार पर चौपाई लिखवाने से दूर होती हैं नकारात्मक शक्तियां

Nautapa 2026 Astro Remedies for surya blessings know nautapa me kya kare
Nautapa 2026 - फोटो : adobe stock
नौतपा में करें ये आसान उपाय
  • नौतपा के दौरान प्रतिदिन सुबह स्नान के बाद तांबे के लोटे में सूर्य देव को अर्घ्य दें। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती हैं।
  • नौतपा में सूर्य के 12 शक्तिशाली मंत्रों का जाप करना बेहद शुभ माना जाता है। इससे आत्मबल मजबूत होता है और मानसिक तनाव दूर होने लगता है।

सूर्य ग्रह के 12 मंत्र
ॐ आदित्याय नमः।
ॐ सूर्याय नमः।
ॐ रवेय नमः।
ॐ पूषणे नमः।
ॐ दिनेशाय नमः।
ॐ सावित्रे नमः।
ॐ प्रभाकराय नमः।
ॐ मित्राय नमः।
ॐ उषाकराय नमः।
ॐ भानवे नमः।
ॐ दिनमणाय नमः।
ॐ मार्तंडाय नमः।

Interesting Spiritual Facts: भगवान कृष्ण की बांसुरी से लेकर हनुमान जी के गदा तक, यहां जानें बेहद रोचक बातें
 

Trending Videos
Nautapa 2026 Astro Remedies for surya blessings know nautapa me kya kare
Nautapa 2026 - फोटो : adobe stock
  • इस अवधि में जरूरतमंद लोगों को ठंडा जल, पंखा, छाता या गर्मी से राहत देने वाली चीजों का दान करें। ऐसा करना बहुत पुण्यकारी माना गया है। इससे सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और शुभ फल प्रदान करते हैं।

Nautapa 2026: नौतपा के दौरान ये दान करें, दूर होंगे कष्ट, मिलेगा भाग्य और सफलता का साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
Nautapa 2026 Astro Remedies for surya blessings know nautapa me kya kare
Nautapa 2026 - फोटो : Adobe stock
  • नौतपा में गुड़ का दान करना भी लाभकारी माना जाता है। ज्योतिष मान्यता के अनुसार इससे कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है और मान-सम्मान में वृद्धि के योग बनते हैं।
  • इन दिनों पक्षियों के लिए पानी रखना और उन्हें दाना खिलाना भी बेहद शुभ माना गया है। मान्यता है कि, ऐसा करने से घर में सकारात्मकता बनी रहती है और कई प्रकार की परेशानियां दूर होती हैं।

June 2026 Vrat Tyohar: निर्जला एकादशी से वट पूर्णिमा व्रत तक, जून में पड़ेंगे ये बड़े तीज-त्योहार

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed