Shukra Pradosh Vrat 2026 Date: सनातन परंपरा में प्रदोष व्रत का विशेष स्थान है, लेकिन जब यह व्रत अधिक मास और शुक्रवार के संयोग में आता है, तो इसका महत्व कई गुना बढ़ जाता है। इस दिन को शुक्र प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाता है, जो भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। अधिक मास स्वयं में ही आध्यात्मिक दृष्टि से पवित्र और दुर्लभ समय होता है, जिसे भगवान विष्णु और महादेव की विशेष कृपा प्राप्त करने का अवसर माना गया है। ऐसे में इस अवधि में आने वाला शुक्र प्रदोष व्रत भक्तों के लिए खास फलदायी माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस बार अधिक मास में प्रदोष व्रत किस दिन रखा जाएगा।
Pradosh Vrat: 12 या 13 जून कब रखा जाएगा अधिक मास में प्रदोष व्रत? जानें सही तिथि और पूजा का समय
Shukra Pradosh Vrat 2026: अधिक मीस में आने वाला प्रदोष व्रत भक्तों के लिए खास फलदायी माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस बार अधिक मास में प्रदोष व्रत किस दिन रखा जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्र प्रदोष व्रत 2026 की तिथि
वैदिक पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 12 जून को रात 7 बजकर 36 मिनट से प्रारंभ होगी और 13 जून को शाम 4 बजकर 7 मिनट पर समाप्त होगी। चूंकि प्रदोष व्रत का पालन त्रयोदशी तिथि में प्रदोष काल में किया जाता है, इसलिए 12 जून को ही यह व्रत रखा जाएगा।
पूजा का शुभ समय
इस दिन भगवान शिव की पूजा का सबसे उपयुक्त समय प्रदोष काल में माना जाता है। पंचांग के अनुसार, शाम 7:36 बजे से लेकर 9:20 बजे तक का समय पूजा-अर्चना के लिए अत्यंत शुभ रहेगा। इस अवधि में श्रद्धा और विधि से की गई पूजा विशेष फल प्रदान करती है।
इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग भी बन रहा है, जो इसे और अधिक प्रभावशाली बना देता है। इस अवसर पर श्रद्धालु प्रदोष काल में भगवान शिव का जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करते हैं। साथ ही अपने जीवन में सुख-समृद्धि, वैवाहिक सुख और मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना करते हैं।
धार्मिक महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अधिक मास में आने वाला शुक्र प्रदोष व्रत साधक के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाने वाला होता है। इस व्रत को करने से भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा प्राप्त होती है, जिससे दांपत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहता है। साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और मानसिक तनाव में कमी आती है।
Ekadashi June 2026: जून में पड़ेगी परम और निर्जला एकादशी, जानें दोनों की तिथि, पूजा मुहूर्त और व्रत पारण समय
Nirjala Ekadashi 2026: 3 बड़े शुभ संयोग में मनाई जाएगी निर्जला एकादशी, ये काम करने से मिलेंगे मनचाहे फल
Sawan Somwar 2026: कब शुरू होगा शिव जी का प्रिय माह? जानें सावन के पहले सोमवार की तिथि और शुभ योग
Somwar Upay: सोमवार को शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें, दूर होंगी परेशानियां और प्रसन्न होंगे महादेव