सब्सक्राइब करें

Nautapa 2026: मई के इन 9 दिनों में पड़ेगी भीषण गर्मी, जानिए डेट और इसका कारण

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Megha Kumari Updated Fri, 01 May 2026 11:35 AM IST
सार

Nautapa 2026: ज्योतिषीय और धार्मिक दृष्टि से नौतपा का विशेष महत्व है। माना जाता है कि इस दौरान किए गए दान-पुण्य और सूर्य उपासना का फल कई गुना बढ़ जाता है।

विज्ञापन
Nautapa 2026 Start Date know what we do During These 9 Days of Nautapa in hindi
Nautapa 2026 - फोटो : अमर उजाला AI

Nautapa 2026: हर साल ज्येष्ठ माह में नौतपा लगता है, जिसमें 9 दिनों तक भीषण गर्मी पड़ती है। माना जाता है कि, जब सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तब नौतपा की शुरुआत होती है। यह अवधि साल के सबसे गर्म और प्रभावशाली दिनों में गिनी जाती हैं। कहते हैं कि, इन दिनों सूर्य पृथ्वी के सबसे पास होते हैं, इसलिए उनके तप का अधिक प्रभाव देश-दुनिया व प्रकृति पर देखने को मिलता है। 2026 में नौतपा 25 मई से शुरू होकर 2 जून तक रहेगा। लगभग 9 दिनों तक चलने वाली यह अवधि न सिर्फ गर्मी का चरम दिखाती है, बल्कि इसे वर्षा ऋतु के आगमन का संकेत भी माना जाता है। आइए जानते हैं कि, इस समय क्या करना चाहिए।



May Career Prediction: मेष और सिंह राशिवालों को करियर में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी, पढ़ें मासिक करियर राशिफल
Guru Gochar 2026: अतिचारी गुरु करेंगे कर्क में प्रवेश, इन 3 राशि वालों का चमक उठेगा भाग्य और मिलेगी तरक्की

Trending Videos
Nautapa 2026 Start Date know what we do During These 9 Days of Nautapa in hindi
Nautapa 2026 - फोटो : adobe stock

जल और शीतल वस्तुओं का दान करें
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नौतपा में सभी को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य माना गया है। आप जल, सत्तू, छाता, मिट्टी के घड़े से लेकर अन्य ठंडी वस्तुओं का दान कर सकते हैं। इससे सूर्य दोष कम होता है और पुण्य की प्राप्ति होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nautapa 2026 Start Date know what we do During These 9 Days of Nautapa in hindi
Nautapa 2026 - फोटो : adobe stock

सूर्य देव की पूजा करें
नौतपा सूर्य की उपासना के लिए बेहद शुभ समय होता है। इस अवधि में रोज सुबह स्नान के बाद सूर्य देव को अर्घ्य दें और उनकी पूजा करें। इससे ऊर्जा, आत्मविश्वास और स्वास्थ्य में सुधार होता है।

Budh Gochar 2026: बुध ने किया मंगल के घर प्रवेश, जानें किन राशि वालों को मिलेगा लाभ और किसे टेंशन
Hans Mahapurush Rajyog 2026: गुरु का गोचर बनाएगा हंस महापुरुष राजयोग, 3 राशियों पर बरसेगा धन

Nautapa 2026 Start Date know what we do During These 9 Days of Nautapa in hindi
Nautapa 2026 - फोटो : adobe stock

आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें
इस समय आप आदित्य हृदय स्तोत्र का नियमित पाठ करें। इससे मानसिक शक्ति बढ़ती है और जीवन में सकारात्मकता आती है। यह सूर्य देव की कृपा पाने का प्रभावशाली उपाय माना जाता है।

शुक्र-गुरु युति से जीवन में आएगी खुशी और सफलता, इन 4 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

विज्ञापन
Nautapa 2026 Start Date know what we do During These 9 Days of Nautapa in hindi
Nautapa 2026 - फोटो : adobe stock

सूर्य को जल अर्पित करें
तांबे के लोटे से सूर्य को जल चढ़ाना बेहद शुभ माना जाता है। इससे कुंडली के दोष शांत होते हैं और दिनभर के कार्यों में सफलता मिलती है।
क्या है गंडमूल दोष और कैसे करें इसका समाधान? जानें असरदार उपाय
सूर्य ग्रह के 12 मंत्र
ॐ आदित्याय नमः।
ॐ सूर्याय नमः।
ॐ रवेय नमः।
ॐ पूषणे नमः।
ॐ दिनेशाय नमः।
ॐ सावित्रे नमः।
ॐ प्रभाकराय नमः।
ॐ मित्राय नमः।
ॐ उषाकराय नमः।
ॐ भानवे नमः।
ॐ दिनमणाय नमः।
ॐ मार्तंडाय नमः।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed