सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Sharad Purnima 2025: इस शरद पूर्णिमा करें ये खास दान, मां लक्ष्मी का आशीर्वाद और बढ़ेगा सौभाग्य

धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 05 Oct 2025 06:46 AM IST
सार

Sharad Purnima Ke Upay: साल 2025 में शरद पूर्णिमा 6 अक्तूबर  को पड़ रही है। इस पावन अवसर पर केवल पूजा-पाठ ही नहीं, बल्कि दान-पुण्य का भी विशेष महत्व होता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन सच्चे मन से की गई दान की क्रियाएं, विशेष फलदायी होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि के द्वार खोलती हैं।

विज्ञापन
Sharad Purnima 2025 Donate These 5 Things to Attract Goddess Lakshmi Blessings
sharad purnima daan - फोटो : amar ujala

Sharad Purnima Upay: शरद पूर्णिमा हिन्दू पंचांग के अनुसार हर साल आश्विन माह की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है और यह तिथि धार्मिक व आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद शुभ मानी जाती है। इसे रास पूर्णिमा, कोजागरी पूर्णिमा और चंद्र पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं के साथ पृथ्वी के सबसे निकट होता है, जिससे उसकी किरणों में औषधीय गुणों का प्रभाव अत्यधिक रहता है। यही कारण है कि शरद पूर्णिमा की रात खीर बनाकर चंद्रमा की रोशनी में रखी जाती है और फिर प्रसाद स्वरूप ग्रहण की जाती है। साथ ही यह दिन मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए विशेष रूप से उपयुक्त होता है।


Sharad Purnima 2025: कब है शरद पूर्णिमा? जानें क्यों रखी जाती है खुले आसमान के नीचे खीर
साल 2025 में शरद पूर्णिमा 6 अक्तूबर  को पड़ रही है। इस पावन अवसर पर केवल पूजा-पाठ ही नहीं, बल्कि दान-पुण्य का भी विशेष महत्व होता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन सच्चे मन से की गई दान की क्रियाएं, विशेष फलदायी होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि के द्वार खोलती हैं। मां लक्ष्मी और चंद्र देव की कृपा प्राप्त करने के लिए कुछ विशेष वस्तुओं का दान करना अति शुभ होता है। आइए जानते हैं कि शरद पूर्णिमा के दिन कौन-कौन सी चीजें दान करने से सौभाग्य और धन-वैभव में वृद्धि होती है।
Karwa Chauth 2025: 10 अक्तूबर को करवा चौथ, जानें सरगी खाने से लेकर चंद्रोदय का समय

Trending Videos
Sharad Purnima 2025 Donate These 5 Things to Attract Goddess Lakshmi Blessings
शरद पूर्णिमा पर दीपदान करना अत्यंत शुभ फलदायी माना गया है। - फोटो : अमर उजाला

दीपदान
शरद पूर्णिमा पर दीपदान करना अत्यंत शुभ फलदायी माना गया है। आप मंदिर, घर के आंगन, तुलसी के पौधे के पास या किसी पवित्र नदी/सरोवर में दीपक जलाकर दान स्वरूप अर्पित कर सकते हैं। यह न केवल लक्ष्मी कृपा दिलाता है, बल्कि पूर्वजों की आत्मा को भी शांति देता है। माना जाता है कि इससे जीवन में उजाला, सकारात्मक ऊर्जा और सौभाग्य का प्रवेश होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sharad Purnima 2025 Donate These 5 Things to Attract Goddess Lakshmi Blessings
अन्न दान - फोटो : Adobe Stock

अन्न दान
इस दिन चावल, गेहूं या अन्य अन्न का दान करना बहुत पुण्यदायक होता है। चावल का संबंध चंद्रमा से और गेहूं का संबंध सूर्य से है। चावल दान करने से मानसिक शांति और चंद्र कृपा मिलती है, जबकि गेहूं दान करने से आत्मबल, सेहत और मान-सम्मान में वृद्धि होती है। अन्न का दान व्यक्ति के जीवन से भूख और अभाव को दूर करता है।

Sharad Purnima 2025 Donate These 5 Things to Attract Goddess Lakshmi Blessings
आप यह दान किसी ज़रूरतमंद, गरीब, अनाथ या वृद्धाश्रम में कर सकते हैं - फोटो : Adobe stock

वस्त्र दान
शरद पूर्णिमा के दिन सफेद वस्त्रों का दान करना विशेष फलदायी माना गया है। आप यह दान किसी ज़रूरतमंद, गरीब, अनाथ या वृद्धाश्रम में कर सकते हैं। सफेद वस्त्र शांति, पवित्रता और चंद्र तत्व का प्रतीक होते हैं। वस्त्र दान करने से मन को शांति मिलती है और आत्मिक संतोष की प्राप्ति होती है।

विज्ञापन
Sharad Purnima 2025 Donate These 5 Things to Attract Goddess Lakshmi Blessings
इस दिन खीर बनाकर चंद्रमा की रोशनी में रखने की परंपरा है। - फोटो : instagram

खीर का दान
इस दिन खीर बनाकर चंद्रमा की रोशनी में रखने की परंपरा है। माना जाता है कि चंद्र किरणें खीर में औषधीय गुण भर देती हैं। यदि इस दिन आप खीर को दान स्वरूप ज़रूरतमंदों को बांटते हैं, तो मां लक्ष्मी विशेष कृपा करती हैं। खीर का दान धन, आरोग्य और घर में समृद्धि का प्रतीक होता है।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed