Shardiya Navratri 2022 Shubh Yog: नवरात्रि के हर दिन एक देवी की पूजा,आराधना और मंत्र जाप का विधान होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार देवी दुर्गा में नवग्रहों का वास माना गया है। इसलिए नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा-आराधना करने के साथ ही नवग्रहों की शांति पूजा भी जरूरी होती है। ज्योतिष के अनुसार कुंडली में ग्रहों की स्थिति जातकों को शुभ अशुभ परिणाम प्रदान करती है। शारदीय नवरात्रि का आरंभ 26 सितंबर से हो रहा है और इसका समापन 5 अक्तूबर को होगा। नवरात्रि के इन नौ दिनों को धार्मिक दृष्टि से बेहद ही शुभ माना गया है। 9 दिनों तक मां दुर्गा के भक्त उपवास रखते हुए मां कीआराधना , पूजा-पाठ और मंत्रों का जाप करते हैं। ऐसी मान्यता है कि नवरात्रि के नौ दिनों तक शक्ति की विशेष पूजा करने से हर तरह की मनोकामना पूरी होती है और दुख-दर्द दूर हो जाते हैं। इस बार नवरात्रि पर कुछ विशेष योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं शारदीय नवरात्रि की तिथि, शुभ योग और मुहूर्त।
Shardiya Navratri 2022: शारदीय नवरात्रि पर बन रहे हैं खास योग, जानें तिथि और मुहूर्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारदीय नवरात्रि 2022 की तिथि
प्रतिपदा तिथि की शुरूआत- 26 सितंबर 2022 को सुबह 03 बजकर 22 मिनट पर
प्रतिपदा तिथि का समापन- 27 सितंबर 2022 को सुबह 03 बजकर 09 मिनट पर
Navratri 2022: मां दुर्गा से चाहिए सौभाग्य का वरदान तो राशि अनुसार करें पूजा!
कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त
26 सितंबर को देवी आराधना की पूजा और कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त: प्रातः 06 :11 मिनट से प्रातः 07: 51 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त: 26 सितंबर, प्रातः 11: 49 मिनट से 12: 37 मिनट तक।
Durga Puja 2022: क्यों निभाई जाती है विजय दशमी पर 'सिंदूर खेला' की रस्म? जानें इसका महत्व
शारदीय नवरात्रि पर बनेगा शुभ योग
25 सितंबर को सर्वपितृ अमावस्या के बाद 26 सितंबर को शारदीय नवरात्रि आरंभ हो जाएगी। 26 सितंबर 2022 को कलश स्थापना के दिन बहुत ही शुभ मुहूर्त का संयोग बन रहा है। इस दिन दो शुभ योग बन रहे हैं पहला शुक्ल योग और दूसरा ब्रह्म योग। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान के लिए इन योग को बहुत शुभ माना जाता है।
Navratri Navgrah Puja: नवरात्रि में ऐसे करें नवग्रह शांति पूजा, जानें किस दिन करें किस ग्रह की पूजा