सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Shardiya Navratri Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा, जानें पूजा की सम्पूर्ण विधि

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 09 Oct 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2024 Day 7 Maa Kalratri Puja Vidhi Mantra Bhog Aarti Katha Importance in hindi
Navratri Day 7 - फोटो : amar ujala

Maa Kalratri Puja Vidhi Mantra Bhog Aarti Katha: आज नवरात्रि का सातवां दिन है और इस दिन देवी दुर्गा  साके सातवें स्वरुप माता कालरात्रि की पूजा की जाती है। माता कालरात्रि को शुभंकरी, महायोगीश्वरी और महायोगिनी भी कहा जाता है। माता कालरात्रि की विधिपूर्वक पूजा करने और व्रत रखने से माता अपने भक्तों की सभी बुरी शक्तियों और काल से रक्षा करती हैं, अर्थात माता की पूजा करने से भक्तों को अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता है। मां के इस स्वरूप से सभी सिद्धियां प्राप्त होती हैं इसलिए तन्त्र  मंत्र करने वाले लोग विशेष रूप से मां कालरात्रि की उपासना करते हैं।आइए जानते हैं माता कालरात्रि की पूजा विधि, मंत्र, प्रसाद और आरती के बारे में। 

Trending Videos
Shardiya Navratri 2024 Day 7 Maa Kalratri Puja Vidhi Mantra Bhog Aarti Katha Importance in hindi
शारदीय नवरात्रि - फोटो : freepik

ऐसा है माता कालरात्रि का स्वरूप
एक वेधी जपाकरर्णपूरा नग्ना खरास्थित।
लम्बोष्ठी कर्णिकाकणी तैलाभयुक्तशरीरिणी।।
वामपदोल्लसल्लोहलताकण्टक भूषणा।
वर्धनमूर्धध्वजा कृष्णा कालरात्रिर्भयंकारी।।

कालरात्रि दुर्गा की सातवीं शक्ति हैं और अपनी विनाशकारी शक्ति से राक्षसों और दुष्टों का विनाश करती हैं। माता का यह रूप कालिका का अर्थात काले वर्ण का है। उनके लम्बे केश सभी दिशाओं में फैले हुए हैं। माता कालरात्रि चार भुजाओं वाली हैं और वे अर्धनारीश्वर शिव की तांडव मुद्रा में नजर आती हैं। मां त्रिनेत्री हैं और उनकी आंखों से अग्नि बरसती है। मां का ऊपर उठा हुआ दाहिना हस्त वरद मुद्रा में है और निचला दाहिना हाथ अभय मुद्रा है। उनके बाएं हाथ में एक लोहे का कांटा है और उनके बाएं हाथ में एक खड़ग  है। उनका वाहन  गर्दभ यानी गधा है, जो सबसे अधिक मेहनती और निडर प्राणी है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2024 Day 7 Maa Kalratri Puja Vidhi Mantra Bhog Aarti Katha Importance in hindi
Navratri Day 7 - फोटो : adobe stock

मां कालरात्रि की पूजा का महत्व
राक्षसों और दुष्ट प्राणियों का संहार करने वाली मां कालरात्रि की सच्चे मन से पूजा करने से सारी चिंताएं दूर हो जाती हैं और जीवन और परिवार में सुख-शांति का वास होता है। शास्त्र और पुराण कहते हैं कि मां कालरात्रि की पूजा और व्रत करने से सभी नकारात्मक शक्तियां नष्ट हो जाती हैं और आरोग्य की प्राप्ति होती है। माँ कालरात्रि अपने भक्तों पर कृपा करती हैं और उनकी शक्ति और आयु में वृद्धि करती हैं। माता कालरात्रि की पूजा रात्रि में भी की जाती है। यदि आप रात्रि पूजा के दौरान "ओम ऐं ह्रीं क्लीं चामुंडाय विच्चै नमः" मंत्र का सवा लाख बार जाप करते हैं तो आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाएंगी।

Shardiya Navratri 2024 Day 7 Maa Kalratri Puja Vidhi Mantra Bhog Aarti Katha Importance in hindi
Navratri Day 7 - फोटो : adobe stock

माता कालरात्रि की प्राकट्य कथा 
शुंभ निशुंभ और रक्तबीज नाम के असुरों ने अपने अत्याचारों से पृथ्वी पर हाहाकार मचा दी थी। उनसे परेशान होकर सभी देवी देवता भोलेनाथ के पास पहुंचकर उनसे रक्षा की प्रार्थना की।  तब भगवान शिव ने माता पार्वती से भक्तों की रक्षा करने के लिए कहा। मां पार्वती ने देवी दुर्गा का रूप धारण किया और  शुंभ निशुंभ  राक्षसों का वध कर दिया। जब मां दुर्गा ने रक्तबीज का वध किया तो उसके रक्त से लाखों रक्तबीज पैदा हो गये। यह देखकर मां दुर्गा बहुत क्रोधित हो गईं। मां का चेहरा गुस्से से काला पड़ गया। इसी स्वरूप से देवी कालरात्रि का प्रादुर्भाव हुआ। इसके बाद मां कालरात्रि ने रक्तबीज समेत सभी दैत्यों का वध कर दिया और उनके शरीर से निकलने वाले रक्त को जमीन पर गिरने से पहले अपने मुख में भर लिया। इस तरह सभी असुरों का अंत हुआ। इस वजह से माता को शुभंकरी भी कहा गया।

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2024 Day 7 Maa Kalratri Puja Vidhi Mantra Bhog Aarti Katha Importance in hindi
Navratri Day 7 - फोटो : Freepik.com

मां कालरात्रि का भोग
महा सप्तमी के दिन मां कालरात्रि को गुड़ या उससे से बनी चीजें और मालपुआ का भोग लगाया जाता है। इन चीजों का भोग लगाने से माता प्रसन्न होती हैं और सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed