सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Shardiya Navratri 2024: 3 अक्तूबर से शारदीय नवरात्रि शुरू, जानें क्या करें क्या न करें

धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Sat, 21 Sep 2024 06:46 PM IST
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2024  Do's and Don't of Navratri in hindi
Shardiya Navratri 2024 - फोटो : अमर उजाला

Shardiya Navratri 2024: हर साल चार नवरात्रि मनाई जाती है, जिनमें दो गुप्त नवरात्रि और एक चैत्र दूसरी शारदीय नवरात्रि होती हैं। आश्विन माह में आने वाली नवरात्रि को शारदीय नवरात्रि कहा जाता है। इसकी शुरुआत आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है। इस वर्ष 3 अक्तूबर 2024 से शारदीय नवरात्रि शुरू हो रहे हैं, जो 11 अक्तूबर 2024 को समाप्त होंगे। अगले दिन यानी 12 अक्तूबर 2024 को दशहरा मनाया जाएगा। इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की विधि विधान से पूजा की जाती है। साथ ही भव्य तरीके से मंदिर, पंडालों और घरों में उनका स्वागत किया जाता है।



हिंदू धर्म में नवरात्रि को धर्म की अधर्म पर और सत्य की असत्य पर जीत का प्रतीक माना जाता है। भारत में इसे नौ दिवसीय उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान परिवार की सुख-समृद्धि और कार्यों में आ रही रुकावट के लिए भक्तजन उपवास रखते हैं। इस अवधि में पूजा पाठ के साथ-साथ दान पुण्य के कार्य भी करने चाहिए, इससे माता प्रसन्न होती हैं। लेकिन कुछ विशेष कार्यों को करने की मनाही भी होती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि शारदीय नवरात्रि में क्या करें क्या न करें।

Trending Videos
Shardiya Navratri 2024  Do's and Don't of Navratri in hindi
Shardiya Navratri - फोटो : adobe stock
शारदीय नवरात्रि में क्या करना चाहिए 
  • शारदीय नवरात्रि के दिनों में माता रानी की विधि अनुसार घर में पूजा करनी चाहिए। इस दौरान आरती के समय 'प्रणतानां प्रसीद त्वं देवि विश्वार्तिहारिणि। त्रैलोक्यवासिनामीडये लोकानां वरदा भव।। मंत्र का जाप करें। इससे माता रानी प्रसन्न होती है।
  • अगर आप नवरात्रि में अखंड दीपक जला रहे हैं, तो इसका नौ दिनों तक पूरा ध्यान रखें। इस दौरान अखंड दीपक की बत्ती की लौ या ज्योति ऊपर की ओर उठनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2024  Do's and Don't of Navratri in hindi
Shardiya Navratri - फोटो : adobe stock
  • शारदीय नवरात्रि में माता रानी को लाल रोली, लाल चुनरी, लाल सिंदूर, लाल पुष्प माता को चढ़ाएं। इस दौरान कलश की स्थापना भी जरूर करें। इससे देवी प्रसन्न होती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कलश को ब्रह्मा, विष्णु, महेश और मातृगण का निवास बताया गया है।
  • नवरात्रि के दिनों में घर में सात्विक भोजन ही बनाना चाहिए। इस दौरान तहसुन प्यास का सेवन न करें। साथ ही घर में भी इसका उपयोग नहीं होना चाहिए। 
Shardiya Navratri 2024  Do's and Don't of Navratri in hindi
Shardiya Navratri - फोटो : freepik
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि में माता रानी घरों में भ्रमण करती है। इसलिए घर की स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए। 
  • शारदीय नवरात्रि में रोजाना नौ दिनों तक माता रानी की पूजा करनी चाहिए। दिन के अनुसार देवी का नाम लेकर मंत्रों का जाप करें। ऐसा करने से पूजा का पूर्ण फल प्राप्त होता है।
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2024  Do's and Don't of Navratri in hindi
Shardiya Navratri - फोटो : freepik

शारदीय नवरात्रि में क्या नहीं करना चाहिए 

  • नवरात्रि में अगर आप घर में अखंड दीपक जला रहे हैं, तो घर को कभी खाली नहीं छोड़ना चाहिए।
  • इन दिनों मांस, मदिरा, शराब आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। 
  • नवरात्रि के पूरे नौ दिन मां देवी की पूजा को समर्पित है। इस दौरान मन में नकारात्मक विचारों को नहीं लाना चाहिए। 
  • इस अवधी में किसी से भी झूठ न बोलें और न ही किसा का अपमान करें।
  • इस दौरान पूजा में सफेद या काले रंग के वस्त्रों को न पहनें।
  • नवरात्रि के नौ दिनों में दाढ़ी-मूंछ और बाल न कटवाएं।

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed