Solah Somvar Vrat Niyam: महादेव को समर्पित पावन सावन माह जल्द ही प्रारंभ होने वाला है। यह महीना भगवान शिव के भक्तों के लिए सबसे शुभ और पुण्यदायी माना जाता है। सावन के पूरे महीने देशभर के शिवालयों में विशेष पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक, जलाभिषेक और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाता है। साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ यात्रा निकालकर पवित्र जल से भगवान शिव का अभिषेक करते हैं।
Solah Somvar Vrat Niyam: सावन में करने जा रहे हैं सोलह सोमवार व्रत की शुरुआत ? जानें 3 बड़े नियम
Solah Somvar Vrat Niyam: धार्मिक मान्यता है कि सावन में सच्चे मन से की गई शिव उपासना से महादेव शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- इस वर्ष सावन माह 30 जुलाई 2026 से प्रारंभ होकर 28 अगस्त 2026 तक रहेगा।
- सावन का पहला सोमवार - 3 अगस्त 2026
- सावन का दूसरा सोमवार - 10 अगस्त 2026
- सावन का तीसरा सोमवार - 17 अगस्त 2026
- सावन का चौथा सोमवार - 24 अगस्त 2026
Guru Purnima 2026: जुलाई में किस दिन मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा? जानें तिथि और महत्व
व्रत का संकल्प
सोलह सोमवार व्रत की शुरुआत करने से पहले भगवान शिव का ध्यान करके पूरे श्रद्धाभाव और निष्ठा के साथ व्रत का संकल्प लें। संकल्प लेने के बाद बिना किसी कारण व्रत को बीच में छोड़ने से बचें।
Ashadha Gupt Navratri 2026: कब से शुरू होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि? जानें सही तिथि और घटस्थापना मुहूर्त
हर सोमवार विधि-विधान से करें पूजा
यदि आप सोलह सोमवार व्रत शुरू करते हैं, तो प्रत्येक सोमवार भगवान शिव का जलाभिषेक करें, बेलपत्र, धतूरा और अन्य पूजन सामग्री अर्पित करें। इसके साथ ही सोलह सोमवार व्रत कथा, शिव आरती और शिव मंत्रों का जाप अवश्य करें।
Ashadha Amavasya 2026: कब है आषाढ़ी अमावस्या ? जानें सही तारीख और स्नान-दान का शुभ मुहूर्त
व्रत का उद्यापन करना न भूलें
सोलह सोमवार के सभी व्रत पूर्ण होने के बाद 17वें सोमवार को विधि-विधान से व्रत का उद्यापन करना चाहिए। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा करने के साथ प्रसाद का वितरण करें और अपनी सामर्थ्य अनुसार दान-पुण्य भी करें।
Sawan 2026: कब शुरू हो रहा है भोलेनाथ का प्रिय महीना? नोट कर लें सावन सोमवार की तिथियां
योगिनी एकादशी के बाद देवशयनी एकादशी पर भगवान विष्णु योगनिद्रा में, वर्जित होंगे शुभ विवाह
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।